Explore the website

Looking for something?

Friday, March 13, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
HomeदेशUP के इस जिले में जूस विक्रेता को आयकर विभाग ने भेजा...

UP के इस जिले में जूस विक्रेता को आयकर विभाग ने भेजा 7.79 करोड़ रुपए का नोटिस, सदमे में पूरा परिवार

अलीगढ़ जिला अदालत परिसर में एक छोटी सी दुकान संचालित करने वाले एक जूस विक्रेता को कथित तौर पर 7 करोड़ 79 लाख रुपए आयकर चुकाने का नोटिस मिला है। सराय रहमान इलाके के निवासी मोहम्मद रहीस को 18 मार्च को यह नोटिस प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें 28 मार्च तक जवाब देने को कहा गया है।

जूस विक्रेता को मिला 7.79 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस

मिली जानकारी के मुताबिक, रहीस ने बताया कि वह बमुश्किल 400 रुपए प्रतिदिन कमाकर अपने बीमार माता-पिता सहित पूरे परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए के नोटिस ने उन्हें बहुत परेशान कर दिया है।

मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इसका कैसे जवाब दूं: मोहम्मद रहीस

उन्होंने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि मैं इसका कैसे जवाब दूं। मुझे आयकर के वकील से परामर्श करने की सलाह दी गई। वकील ने मुझे जवाब तैयार करने से पहले अपने बैंक खाते के रिकॉर्ड इकट्ठा करने के लिए कहा है। रहीस ने कहा कि नोटिस मिलने के बाद मेरा रक्तचाप बढ़ गया है। मुझे नहीं पता कि इस संकट से कैसे निपटना है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version