Explore the website

Looking for something?

Sunday, May 24, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

पति ने भाई बनकर...

सब-हेडलाइन: शादी के महज 16 दिन बाद पति ने जब पत्नी का मोबाइल...

सीहोर में बड़ा हादसा...

सीहोर। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रसोई गैस...

बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक...

क्वेटा/इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में रविवार को एक भीषण आतंकवादी हमला हुआ।...

एक्ट्रेस ट्विशा का मौत...

ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप; हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ दूसरा...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS : PUBG में इश्क, घर में नफरत! पति को दी...

UP NEWS : PUBG में इश्क, घर में नफरत! पति को दी डरावनी धमकी – अगर रोका तो 55 टुकड़ों में काट दूंगी!

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के भटीपुरा मोहल्ले से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां के रहने वाले 30 वर्षीय शीलू रैकवार मिठाई बनाने का काम करते हैं। उनकी शादी 2022 में बांदा जिले की आराधना से हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद उनकी जिंदगी में PUBG गेम ने भारी परेशानी खड़ी कर दी।

PUBG में लगी पत्नी को इतनी लत, कि घर का माहौल बिगड़ा

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ महीने बाद आराधना को PUBG गेम खेलने की लत लग गई। वह दिनभर घर पर ही गेम खेलने लगी। इसी दौरान उसकी लुधियाना निवासी युवक शिवम से ऑनलाइन दोस्ती हुई, जो बाद में प्रेम में बदल गई।

पति से दूरी, झगड़े और बच्चों से मारपीट

शीलू बताते हैं कि उनकी पत्नी ने धीरे-धीरे उनसे दूरी बना ली। अक्सर झगड़ा होता और वह अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को मारकर झूठे आरोप भी लगाती थी। बच्चे के शरीर पर चोट के निशान भी दिखते हैं। जब शीलू ने उसे समझाने की कोशिश की तो आराधना ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा कि अगर उसने बीच में कोई दखल दिया तो उसे 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देगी।

प्रेमी अचानक 900 किलोमीटर दूर से पहुंचा घर

कुछ दिन पहले आराधना के प्रेमी शिवम अचानक लुधियाना से महोबा पहुंच गया और घर में हंगामा मचाया। आराधना ने अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही।

पति ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

परिवार की सुरक्षा के लिए शीलू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रेमी शिवम को शांतिभंग का चालान दिया। फिलहाल आराधना अपने पति और बेटे को छोड़कर शिवम के साथ रहने चली गई है। शीलू अपने बेटे के साथ रहकर जिंदगी की नई शुरुआत कर रहे हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version