Explore the website

Looking for something?

Thursday, July 16, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर : बेटे ने मांगा अपना हक तो मार दी गोली, पत्नी...

जबलपुर : बेटे ने मांगा अपना हक तो मार दी गोली, पत्नी की इस बात पर पिता बना हैवान

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक बेटा अपने पिता के पास अपना हक मांगने पहुंचा था, लेकिन पिता ने उसे गोली मार दी. गोली लगने से बेटा घायल हो गया. पुलिस ने घायल बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.

जबलपुर/पिता पुत्र के रिश्ते को सबसे बड़ा रिश्ता माना गया है, लेकिन मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में एक पिता ने अपने बेटे को गोली मार दी. बेटा दूसरी पत्नी के साथ रह रहे पिता के पास अपना हक मांगने पहुंचा था, तभी उसे पिता ने गोली मारी. गोली बेटे के दाहिने कंधे में जा लगी. इसके बाद घायल बेटा किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और सीधे माढ़ोताल थाने पहुंचा.

पुलिस उसे तुरंत इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसे भर्ती कराया गया. फिलहाल माढ़ोताल पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है. दरअसल, यह पूरी घटना देर रात करीब 12 बजे की है.

घायल पुत्र आकाश पटेल ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से अपनी मां के साथ किराए के मकान में रह रहा है. उसके पिता ने वर्ष 2012 में उसकी मां को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली थी और अब अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहते हैं. आकाश का आरोप है कि वह पिता की संपत्ति में अपने और अपनी मां के हक की मांग कर रहा है, लेकिन पिता संपत्ति में उसे फूटी कौड़ी भी देना नहीं चाहते.

पिता ने बातचीत के लिए बुलाया था घर

घायल पुत्र ने बताया कि कल पिता ने बातचीत के लिए उसे अपने घर बुलाया था. इस दौरान विवाद इस कदर बढ़ा कि पिता ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर उस पर बंदूक से जानलेवा हमला कर दिया. घायल आकाश ने पुलिस को बताया कि पहले भी उसके पिता ने उस पर हमला किया था, जिसकी शिकायत उसने विजयनगर थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन उस मामले में आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई.

सौतेली मां बंदूक लेकर आई

आकाश ने बताया कि पिता वह मामला रफा दफा करने के लिए पिछले कई दिनों से दवाव बना रहे थे. इसी बात के चलते उन्होंने बातचीत करने के लिए उसे अपने घर बुलाया था. बातचीत के दौरान सौतेली मां अंदर से बंदूक लेकर आई और पिता को दी. फिर कहा कि इसे मार दो, तभी पिता ने गोली चलाई तो वह सीधे उसके दाहिने हाथ में लगी. इसके बावजूद वह जान बचाकर किसी तरह थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी.

पुलिस ने क्या बताया ?

वही पूरे मामले में माढ़ोताल थाना प्रभारी नीलेश दोहरे का कहना है कि घायल आकाश पटेल की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है. फिलहाल आकाश का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version