Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
Homeउत्तर प्रदेशUTTAR PRADESH : बिजली विभाग के 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, घर...

UTTAR PRADESH : बिजली विभाग के 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज, घर में घुसकर बिजली काटने और महिला से छेड़छाड़ का आरोप

भदोही (लोकेश शर्मा ) : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां बिजली का गलत बिल भेजने और कनेक्शन काटने के नाम पर घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ और तोड़फोड़ करने के आरोप में विद्युत विभाग के उप मंडलीय अधिकारी (एसडीओ) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) समेत 8 कर्मचारियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

बिजली विभाग के 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया नगर के वार्ड नंबर 13 निवासी 44 वर्षीय शख्स ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में 22 जुलाई 2024 को एक याचिका दायर की थी। उन्होंने बताया कि इसकी सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सबीहा खातून ने इसी माह 24 फरवरी को बिजली विभाग के एसडीओ दीपक पटेल, जेई मनीष सिंह और कार्यालय में तैनात धर्मेंद्र, सुमीत पटेल, मनोज कुमार और बिजली विभाग के पुलिस थाने के कर्मचारियों बालमीत ,मनोज राय व अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

एसपी ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुपालन में सभी आठों सरकारी कर्मचारियों पर धोखाधड़ी, छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी समेत विभिन्न आरोपों में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया तथा मामले की जांच की जा रही है। उनके मुताबिक, शख्स ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया था कि आरोपियों ने 10 दिसंबर 2019 को उसकी दुकान में बिजली का कनेक्शन देने के नाम पर साढ़े सात हजार रुपए लिए थे लेकिन मीटर नहीं लगाया और उसके बाद 24 दिसंबर 2020 को व्यक्ति पर चोरी से बिजली का इस्तेमाल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया तथा एक लाख 32 हजार 470 रुपए के जुर्माने के साथ बिल भेजा गया।

इस पूरे मामले में बिजली थाने के 3 पुलिसकर्मी भी शामिल: एसपी

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शख्स का आरोप है कि 24 दिसम्बर 2020 को ही उसके घर में लगे बिजली कनेक्शन को काटने के लिए घर में घुसे दीपक पटेल, सुमीत पटेल और मनीष सिंह ने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की और घर में तोड़फोड़ भी की तथा पत्नी के शोर करने पर पड़ोस की महिलाओं ने उसकी पत्नी को उनके चंगुल से छुड़ाया। मांगलिक ने बताया कि इस पूरे मामले में बिजली थाने के तीन पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments