बिजली चोरी पर विद्युत विभाग का शिकंजा, 15 स्थानों पर पकड़ी चोरी
अर्जुन धालीवाल
मंगलौर। मोहल्ला ईदगाह, बंदरटोल, टांडा रोड और मलानपुरा में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों पर विद्युत विभाग ने गुरुवार को बड़ा चेकिंग अभियान चलाया।
मंगलौर, रामनगर और भगवानपुर मापक की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर 15 घरों में सीधे खंभे से केबल डालकर की जा रही चोरी पकड़ी। फोटो में विभागीय अधिकारी मौके पर अवैध केबलों की जांच करते और नोट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टीम ने सभी अवैध केबल उतरवाकर सील कर दी हैं।
विद्युत वितरण उपखंड मंगलौर के उपखंड अधिकारी अभिनव सैनी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। भविष्य में भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से वैध कनेक्शन लेने की अपील की।
अभियान में SDO रामनगर ओमपाल सिंह, सहायक अभियंता मापक भगवानपुर अरुण कुमार, अवर अभियंता विकास कुमार, अभिषेक सहित लाइन स्टाफ मौजूद रहा।


