Home उत्तराखंड हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में दो...

हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में दो जगह छापेमारी

0

हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में दो जगह छापेमारी

अर्जुन धारीवाल
हरिद्वार। धर्मनगरी में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में क्षेत्र-एक हरिद्वार की टीम ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की।

ज्वालापुर में घर से मिला शराब का जखीरा –
मंगलवार, 3 नवंबर को टीम ने ज्वालापुर में एक घर पर दबिश दी। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई।

बरामद शराब:

  • इम्पीरियल ब्लू – 93 पव्वे
  • रॉयल स्टैग – 55 पव्वे
  • ब्लेंडर्स प्राइड – 7 पव्वे
  • इमेजिंग वोदका – 15 पव्वे
  • बेयंग बीयर – 24 कैन
  • माल्टा ब्रांड देशी शराब – 51 टेट्रा पैक

कुल बरामदगी करीब छह पेटी अवैध शराब की है। मामले में अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बहादुरपुर सैनी में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार –
दूसरी कार्रवाई में बहादुरपुर सैनी गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक के लिए प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा और संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version