Home उत्तराखंड रुड़की में 4 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम...

रुड़की में 4 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी

0

रुड़की में 4 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, काम पर लौटे कर्मचारी

रुड़की। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की पिछले चार दिनों से चल रही हड़ताल शनिवार को लंबी वार्ता के बाद खत्म हो गई। सहमति बनने के बाद सभी कर्मचारी काम पर लौट गए हैं। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए थे और सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी।

सफाई कर्मचारी थर्ड पार्टी व्यवस्था खत्म करने और वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। इस हड़ताल को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया था।

मेयर अनीता अग्रवाल, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल और पार्षद लगातार कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे। शनिवार सुबह हुई बैठक में अंतिम सहमति बनी।

मेयर अनीता अग्रवाल और प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने कहा – सफाई कर्मचारी निगम परिवार का अहम हिस्सा हैं। वे बाहरी तत्वों के बहकावे में आ गए थे, अब समझा दिया गया है। कंपनी अपना काम करती रहेगी, लेकिन निगम कर्मचारियों के साथ उत्पीड़न या अभद्रता पर कार्रवाई होगी।

नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने कहा – कर्मचारियों की जो मांगें शासन स्तर की हैं, उन्हें शासन को भेज दिया गया है। अब शहर की सफाई व्यवस्था जल्द सामान्य होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version