Home उत्तराखंड सलेमपुर में कांग्रेस ने दिखाया दमखम, विधायक जाती के समक्ष सैकड़ों समर्थकों...

सलेमपुर में कांग्रेस ने दिखाया दमखम, विधायक जाती के समक्ष सैकड़ों समर्थकों ने ली पार्टी की सदस्यता

0

सलेमपुर में कांग्रेस ने दिखाया दमखम, विधायक जाती के समक्ष सैकड़ों समर्थकों ने ली पार्टी की सदस्यता

अर्जुन धारीवाल
झबरेड़ा/रुड़की। सलेमपुर गांव में रविवार को आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन राजनीति का बड़ा अखाड़ा बन गया। झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती के सामने प्रधान पदम सिंह सैनी की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। गांव में जुटी भीड़ और नारेबाजी से माहौल पूरी तरह कांग्रेसमय हो गया।

अपने संबोधन में विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा, “मैंने कभी यह नहीं देखा कि किसने मुझे वोट दिया और किसने नहीं। मेरे लिए पूरा झबरेड़ा एक परिवार है।” उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए उन्होंने बिना भेदभाव के काम किया है।

उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कृष्णानगर और सलेमपुर जैसे क्षेत्रों में विकास के प्रस्ताव अटके पड़े हैं। सरकार पहाड़ और मैदान के नाम पर दोहरी नीति अपना रही है। पहाड़ में 100 यूनिट बिजली फ्री और मैदान में वसूली, यह कैसा न्याय है? हम एक प्रदेश, एक नीति की मांग कर रहे हैं। स्थायी निवास और जाति प्रमाण पत्र के नियमों में भी मैदानी लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

प्रधान पदम सिंह सैनी ने कहा कि विधायक जाती ने हमेशा सलेमपुर के सुख-दुख में साथ दिया है, इसलिए पूरा गांव आज कांग्रेस के साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों की संख्या को देखते हुए राजनीतिक जानकार इसे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी लामबंदी के तौर पर देख रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version