शहर की प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गंजबासौदा (विदिशा, मध्य प्रदेश) | प्रदीप मैथिल की रिपोर्ट |
गंजबासौदा शहर में कथित प्रशासनिक अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संबंधित समस्याओं की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक श्री निशंक जैन, उप ब्लॉक अध्यक्ष बी.डी. शर्मा, नगर अध्यक्ष यशवंत बंटी गुर्जर, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रवि तिवारी, बाबू पिंगले, प्रदीप लाहोरी, कल्याण सिंह नागौरी, विष्णु शर्मा, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जगदीश व्यास, पार्षद मंजू कुशवाह, पार्षद मणि भाई, हरीश भावसार, अनिल पाठक, विनोद जैन, राजू जैन, ब्रजेश लोधी, अंसार मंसूरी, सुजीत सराठे, रवि यादव, शेर सिंह राजपूत, अभिनव शर्मा, मिथुन पालीवाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा युवा कांग्रेस राष्ट्रीय समन्वयक सौरभ दुबे, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा, आदिल खान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रविंद्र नागौरी, युवक कांग्रेस ग्यारसपुर ब्लॉक अध्यक्ष आकाश मीणा, अमित बघेल, अंशुल अहिरवार, यश बालोटिया, अरुण प्रताप, वीरू सहित अन्य कांग्रेस जन भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने शहर से जुड़ी विभिन्न प्रशासनिक समस्याओं और कथित अनियमितताओं को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। प्रदर्शन के उपरांत एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग रखी गई।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की समस्याओं को लेकर प्रशासन को गंभीरता से कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
प्रदीप मैथिल की रिपोर्ट
गंजबासौदा, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश
