Saturday, October 17, 2026

TOP NEWS

इंदौर के नामचीन गरबा...

इंदौर के माता कनकेश्वरी गरबा पंडाल में बीजेपी नेता कमल चौहान द्वारा 15 वर्षीय किशोरी और उसके परिवार के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल. कांग्रेस ने आरोपी नेता की बर्खास्तगी और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. पढ़ें पूरी खबर.

बांग्लादेश में बड़ा विवाद:...

बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में दुर्गा पूजा के महाषष्ठी के दिन केंद्रीय मंदिर के पास गोमांस पकाने और कैंपस में गोकशी के ऐलान से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पहले रोक लगाने के बाद प्रशासन ने छात्रों के दबाव में यू-टर्न लिया। पूरी खबर पढ़ें।

मांडू में सूखे का...

धार जिला सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद ऐतिहासिक नगरी मांडू में जल संकट गहराया। नगर परिषद ने मुनादी कराकर तालाबों के पानी को कृषि व निर्माण कार्यों में इस्तेमाल करने पर रोक लगाई।

उत्तराखंड के ऐतिहासिक आदि...

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्थित ऐतिहासिक आदि बद्री मां भगवती शक्तिपीठ (बदियाकोट) में भीषण आग लगने से सदियों पुराना मुख्य मंदिर और उसकी अद्भुत काष्ठकला जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeविदेशयमन जंग: सेना ने सना को घेरा, हूतियों का सऊदी अरामको पर...

यमन जंग: सेना ने सना को घेरा, हूतियों का सऊदी अरामको पर हमला

यमन संकट: राजधानी सना को मुक्त कराने के लिए सरकारी सेना का बड़ा पलटवार, हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल हमला

सना/रियाद: यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के बीच जंग एक बार फिर बेहद हिंसक मोड़ पर पहुंच गई है। यमन सरकार ने हूतियों के खिलाफ चौतरफा सैन्य अभियान शुरू करने का एलान किया है। सरकारी सैन्य कमांडरों का दावा है कि उनका अंतिम लक्ष्य विद्रोहियों के कब्जे से देश की राजधानी ‘सना’ को पूरी तरह आज़ाद कराना है।

राजधानी सना को घेरने की तैयारी
सैन्य सूत्रों के अनुसार, सऊदी अरब समर्थित सरकारी सेना ने ताइज, अल-बायदा और अल-जौफ प्रांतों में हूतियों के मजबूत ठिकानों पर भीषण जमीनी और हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यमन सरकार के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि देश को हूती उग्रवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए यह निर्णायक लड़ाई है और सेना हर हाल में राजधानी सना पर दोबारा नियंत्रण हासिल करेगी।

हूतियों का सऊदी अरब पर जवाबी हमला, अरामको को बनाया निशाना
इस बीच, हूती विद्रोहियों ने भी पलटवार करते हुए जंग का दायरा पड़ोसी देश सऊदी अरब तक बढ़ा दिया है। हूती सैन्य प्रवक्ता ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के भीतर कई संवेदनशील ठिकानों पर ड्रोनों और बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं। हूतियों के मुताबिक, उनके निशाने पर सऊदी अरब का अबहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, किंग खालिद एयरबेस और दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी ‘अरामको’ के ठिकाने थे।

यमन और सऊदी अरब के बीच बढ़ते इस तनाव ने मध्य-पूर्व (Middle East) में एक बार फिर बड़े युद्ध की आहट दे दी है, जिससे वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने की आशंका बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments