Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

Amitabh-Diljit Threat Case: मुंबई...

मुंबई मेयर ऋतु तावड़े को मिले एक अज्ञात ईमेल में अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और सिंगर दिलजीत दोसांझ को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस जांच में जुटी है।

Shashi Tharoor on Rahul...

शशि थरूर ने भाजपा को सलाह दी है कि वे राहुल गांधी को गंभीरता से लें, क्योंकि वे युवाओं में काफी पॉपुलर हैं। यह बयान पीएम मोदी के 'फेल्ड प्रोडक्ट' वाले तंज के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें।

सत्य पाल जैन ने...

सत्य पाल जैन ने नई दिल्ली में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल...

‘गनिंग फॉर द गॉडमैन’...

'गनिंग फॉर द गॉडमैन' किताब में आसाराम बापू की गिरफ्तारी और पुलिस पूछताछ का बड़ा खुलासा। आईपीएस अजय पाल लांबा की पुस्तक के मुताबिक, हिरासत में आते ही दीवार पर सिर पटकने लगा था आसाराम और कांस्टेबल के पैर पकड़कर रोने लगा था। जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी।
Homeउत्तराखंडपुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, कई बार भेष बदल कर...

पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, कई बार भेष बदल कर दिया था चकमा, चोरी की 19 मोटरसाइकिले बरामद

पुलिस ने दबोचे दो शातिर वाहन चोर, कई बार भेष बदल कर दिया था चकमा, चोरी की 19 मोटरसाइकिले बरामद

अर्जुन धारीवाल

हरिद्वार जिले की झबरेड़ा थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक-दो नहीं, बल्कि 19 चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं. आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी चेहरा ढका तो कभी कपड़े बदले और कभी हेयर स्टाइल तक बदल डाले, लेकिन पुलिस की नजर से ज्यादा देर तक नहीं बच सके और 500 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज, मुखबिर तंत्र और लगातार निगरानी ने बाइक चोरी के इस खेल का पर्दाफाश कर दिया.

यह भी पढ़े

कलकत्ता जर्म मर्डर केस 1933: जब पाकुर रियासत के वारिस की हत्या के लिए इस्तेमाल हुआ ‘बायोलॉजिकल वेपन’, दुनिया को हिला देने वाली पहली ‘बायो-क्राइम’ की दास्तान

दरअसल, मामला 17 अगस्त का है, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठर देवा शेख गांव में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र निवासी आस मोहम्मद की स्प्लेंडर बाइक संख्या UK17N-8438 चोरी हो गई थी. शिकायत के आधार पर झबरेड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था. वारदात को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और चोरों तक पहुंचने के लिए जांच का सिलसिला शुरू हुआ. पुलिस टीम ने घटनास्थल से लेकर संभावित भागने वाले रास्तों तक करीब 500 सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला, इस दौरान एक-एक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी गई, पुराने वाहन चोरों का सत्यापन किया गया और मुखबिरों को भी सक्रिय किया गया.

बाइक चोरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस के सामने एक चौंकाने वाली तस्वीर आई, आरोपी बेहद शातिर तरीके से अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार मास्क, कपड़े और हेयर स्टाइल बदलते थे. यही वजह थी कि उनकी पहचान तक पहुंचना पुलिस के लिए आसान नहीं था, मगर तकनीकी और मैनुअल इनपुट के सहारे पुलिस ने आखिरकार संदिग्धों की गतिविधियों का सिरा पकड़ लिया. जिसके बाद रविवार 6 सितंबर को फाजिलपुर चौराहे के पास पुलिस ने घेराबंदी कर अरमान (18 वर्ष) पुत्र मुजम्मिल निवासी ग्राम तेलीवाला, कोतवाली गंगनहर और मोनू (19 वर्ष) पुत्र महेंद्र निवासी बरशेर सिकंदरपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शक्ति विहार कॉलोनी, कोतवाली गंगनहर को चोरी की बाइक समेत दबोच लिया गया.

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि

दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के कब्जे से 19 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं. आरोपी इतने शातिर हैं कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए कभी चेहरा ढकते थे तो कभी कपड़े बदलते थे और कभी हेयर स्टाइल बदलते थे. लेकिन आरोपी कितना भी शातिर क्यों ना हो कानून के शिकंजे से नहीं बच सकता.
-शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात-

पुलिस पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 18 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, इस तरह पुलिस के हाथ कुल 19 बाइक लगी. बरामद वाहनों में झबरेड़ा, कोतवाली नगर, रुड़की और उत्तर प्रदेश के सदर सहारनपुर क्षेत्र से चोरी की गई बाइक शामिल हैं. बाकी वाहनों के संबंध में भी पुलिस दूसरे जिलों और थानों से संपर्क कर रही है.

आरोपी अरमान पहले भी गंगनहर कोतवाली से जुड़े चोरी और हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है, वहीं, दूसरा आरोपी मोनू मूल रूप से बरेली का रहने वाला है और वर्तमान में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहा था, पुलिस ने दोनों को नशे का आदी बताया है. हालांकि, एक बाइक की चोरी से शुरू हुई जांच ने पुलिस को 19 चोरी की मोटरसाइकिलों तक पहुंचा दिया. अब पुलिस की नजर इस बात पर है कि बरामद बाइकों के पीछे सिर्फ यही दो चेहरे हैं या चोरी के इस नेटवर्क में और भी अन्य लोग शामिल हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments