Explore the website

Looking for something?

Friday, April 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...
Homeदेशअल्लाह-हू-अकबर... फ्लाइट में बम की धमकी दी, यात्रियों में मचा हडकंप

अल्लाह-हू-अकबर… फ्लाइट में बम की धमकी दी, यात्रियों में मचा हडकंप

रविवार को इंग्लैंड के ल्यूटन से स्कॉटलैंड जा रही ईजीजेट (EasyJet) की एक फ्लाइट में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने खुद के पास बम होने की धमकी दी। इसके बाद विमान को आपात स्थिति में अपने तय रूट से हटाकर दूसरी जगह उतारना पड़ा।

बम की धमकी और नारेबाजी से दहशत

जानकारी के अनुसार, जैसे ही यात्री ने अपनी सीट से उठकर बम की धमकी दी, फ्लाइट में मौजूद लोग घबरा गए। इसके बाद वह व्यक्ति जोर-जोर से “अल्लाह हू अकबर” चिल्लाने लगा और फिर “डेथ टू अमेरिका” (अमेरिका की मौत) और “डेथ टू ट्रंप” (ट्रंप की मौत) जैसे नारे लगाने लगा।

यात्रियों ने खुद किया काबू

विमान में मौजूद कुछ यात्रियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़कर प्लेन के फर्श पर गिरा दिया और उस पर काबू पा लिया। इसके बावजूद वह लगातार नारेबाजी करता रहा। इस दौरान विमान के अन्य यात्रियों ने उसे शांत होने के लिए कहा।

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह नारेबाजी कर रहा है और यात्री उसे कैसे रोकते हैं। वीडियो में अन्य यात्रियों के चेहरे पर डर और घबराहट साफ नजर आ रही है। कुछ महिलाएं भी घबराई हुई दिख रही हैं, जिन्हें क्रू सदस्य शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

पुष्टि अभी बाकी

हालांकि, अभी तक इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही यह साफ हुआ है कि आरोपी के पास वाकई बम था या नहीं। फ्लाइट को सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया और अब मामले की जांच की जा रही है।

जांच जारी है

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं। फ्लाइट और उसमें मौजूद सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जांच और पूछताछ की जा रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version