Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 23, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में खाना बनाते...

शहपुरा थाना क्षेत्र के बिलगांव में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया।...

MP में ‘लाड़ली बहना’...

- मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में एक...

भोजशाला में 700 साल...

मध्य प्रदेश के धार स्थित विवादित भोजशाला परिसर में आज, 700 सालों में...

मोदी आज 51 हजार...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (23 मई 2026) 51 हजार से ज्यादा...
Homeउत्तर प्रदेशUP NEWS एक छोटी गलती ने बदल दी जिंदगी! 22 दिन जेल...

UP NEWS एक छोटी गलती ने बदल दी जिंदगी! 22 दिन जेल और 17 साल का चला लंबा मुकदमा, कोर्ट भी हुआ हैरान

उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के रहने वाले राजवीर सिंह यादव की जिंदगी एक छोटी सी गलती की वजह से बुरी तरह प्रभावित हो गई। दरअसल, पुलिस ने उनके भाई रामवीर यादव को गिरफ्तार करना चाहा था, लेकिन एक अक्षर की गलती के कारण राजवीर का नाम गलत तरीके से मुकदमे में आ गया। इसी वजह से राजवीर को 22 दिन जेल में रहना पड़ा और फिर उनके ऊपर 17 साल तक मुकदमा चलता रहा।

पुलिस की गलती ने बढ़ाई मुसीबत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त 2008 को मैनपुरी की शहर कोतवाली में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ने राजवीर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। विवेचना की जिम्मेदारी दन्नाहार थाना पुलिस को दी गई थी। तत्कालीन SI शिवसागर दीक्षित ने 1 दिसंबर 2008 को राजवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि राजवीर का आपराधिक इतिहास है और पहले भी उसके खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं। लेकिन यह मुकदमे असल में उनके भाई रामवीर के खिलाफ थे।

अदालत में खुली पोल

राजवीर ने आगरा की अदालत में जाकर इस गलती का पता लगाया और बताया कि पुलिस ने उनका नाम गलत लिख दिया है। कोर्ट ने मामले की जांच की और शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमप्रकाश को तलब किया। इंस्पेक्टर ने कोर्ट में माना कि राजवीर का नाम केस में गलती से आ गया था और असल आरोपी उनके भाई रामवीर थे।

लापरवाही से हुआ बड़ा नुकसान

लेकिन पुलिस ने इस गलती को सुधारने की जगह और बड़ी भूल कर दी। उन्होंने राजवीर का नाम हटाकर रामवीर का नाम जोड़ने की बजाय, राजवीर के खिलाफ ही चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी। इस कारण राजवीर पर 17 साल तक केस चला।

आखिरकार मिला न्याय

हाल ही में इस केस का फाइनल फैसला आया। अदालत ने राजवीर को सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि पुलिस की बड़ी लापरवाही थी और अधिकारियों ने मामले को सही तरीके से नहीं संभाला। कोर्ट ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

राजवीर की जिंदगी फिर से पटरी पर

अब 55 साल के राजवीर को आखिरकार न्याय मिला है। इस लंबी लड़ाई में उनकी रोजी-रोटी, परिवार की खुशियां और मानसिक शांति बहुत प्रभावित हुई थी। लेकिन अब उन्हें बरी कर दिया गया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version