Wednesday, November 11, 2026

TOP NEWS

शेरपुर में राज टैंट...

शेरपुर में राज टैंट हाउस जलकर राख, 26 साल की मेहनत स्वाहाअर्जुन धारीवाल...

मंगलौर में 30 बीघा...

मंगलौर में 30 बीघा वक्फ के बाग पर कब्जे का सनसनीखेज आरोपफर्जी आधार,...

शहपुरा एसडीएम बंगले में...

शहपुरा। अनुविभाग शहपुरा की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना के साथ...

इंदौर के गौतमपुरा में...

Indore Gautampura Hingot Yuddh 2026: इंदौर के गौतमपुरा में आज खेला जाएगा ऐतिहासिक हिंगोट युद्ध। जानिए तुर्रा-कलंगी की परंपरा, बारूदी बाणों का इतिहास और सुरक्षा व्यवस्था की पूरी डिटेल।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक परिवार के साथ हुई लूटपाट, लाखों का माल...

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर एक परिवार के साथ हुई लूटपाट, लाखों का माल लूटकर फरार हुए आरोपी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन एक परिवार के साथ लूटपाट की वारदात हुई है. आरोपी लाखों का माल लूटकर फरार हो गए हैं.

एनटीवी टाइम न्यूज/Madhya Pradesh News: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर शनिवार को पावागढ़ दर्शन करने जा रहे एक परिवार के साथ बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. घटना धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के खरमपुरा फाटे और चिकलिया के बीच हुई.

जानकारी के अनुसार गुजरात का परिवार संजय प्रजापति, उनकी भाभी और पांच बच्चे उज्जैन से पावागढ़ दर्शन के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनकी कार का टायर पंचर हुआ, परिवार के दोस्त शक्ति और अरुण स्टेपनी बदल रहे थे, तभी अचानक पांच बदमाश वहां पहुंच गए.

बदमाशों ने परिवार के मुंह पर कपड़ा बांधा, आंखों में मिर्ची डाली और प्लास्टिक पाइप से हमला किया. इस दौरान उन्होंने तीन सोने की चैन, तीन अंगूठियां, 25,000 रुपये नगद और एक पर्स लूटकर फरार हो गए.

पीड़ित परिवार तुरंत तिरला के पेट्रोल पंप पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी. तिरला पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं, लेकिन अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी

थाना प्रभारी ज्योति पटेल ने बताया कि परिवार दर्शन के लिए जा रहा था, जैसे ही टायर पंचर हुआ, लुटेरे मौके पर आए.लूट की वारदात में लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है. थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होगी. यह घटना फोरलेन पर सुरक्षित यात्रा की चिंता बढ़ा रही है. प्रशासन ने सड़क सुरक्षा और लूट की घटनाओं को रोकने के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments