Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

देवास में मूसलाधार बारिश...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )देवास में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले...

एयर इंडिया पर मंडराया...

एयर इंडिया पर मंडराया आर्थिक संकट: 22,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड घाटे के...

इंदौर की सड़कों पर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )मंगलवार को बॉम्बे हॉस्पिटल की सर्विस रोड पर गड्ढे...

देसाईगंज में धूमधाम से...

इलियास खान जिला गडचिरोली देसाईगंज शहर में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार बड़े उत्साह...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5.80 लाख की MD ड्रग्स और...

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 5.80 लाख की MD ड्रग्स और स्कूटर जब्त

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

टीसीएस के पास ग्रैंड रियासत कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 5.40 लाख की एमडी और स्कूटर समेत 5.80 लाख का माल जब्त; हत्या का केस भी दर्ज

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ शहर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टीसीएस के पास ग्रैंड रियासत कॉलोनी से उज्जैन निवासी आयुष नागर को कथित तौर पर एमडी ड्रग्स की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 53.39 ग्राम एमडी ड्रग्स और सिल्वर रंग की एक्सेस 125 स्कूटर बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5.80 लाख रुपए बताई गई है। डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकिंग के काम की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था। उसके खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज होने की जानकारी भी पुलिस ने दी है। आरोपी 12वीं तक पढ़ा है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा

क्राइम ब्रांच की टीम 24 अगस्त को टीसीएस के पास ग्रैंड रियासत कॉलोनी में चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक युवक सिल्वर रंग की एक्सेस स्कूटर के साथ खड़ा दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर युवक अचानक वहां से भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान आयुष नागर निवासी कोतवाली क्षेत्र, उज्जैन के रूप में हुई।

यह भी देखे 👇

https://ntvtime.com/इंदौर-की-सड़कों-पर-गड्ढों/

जेब से मिला 53.39 ग्राम MD

पुलिस ने संदेही की तलाशी ली तो उसकी पैंट की बाईं जेब से 53.39 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5.40 लाख रुपए है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्सेस 125 स्कूटर भी जब्त की गई है। पुलिस ने ड्रग्स और वाहन समेत कुल करीब 5.80 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है।

हत्या के मामले में भी दर्ज है केस

पूछताछ के दौरान सामने आया कि आयुष नागर उज्जैन में प्रॉपर्टी ब्रोकिंग का काम करता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ नानाखेड़ा थाने में हत्या का एक गंभीर आपराधिक प्रकरण पहले से दर्ज है। क्राइम ब्रांच अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह एमडी ड्रग्स कहां से लेकर आया था और इसे इंदौर में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग भी नेटवर्क में शामिल हो सकते हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments