Explore the website

Looking for something?

Monday, May 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

गुलमर्ग में बड़ा हादसा...

- रस्सियों और सीढ़ियों के सहारे चलाया जा रहा है जोखिम भरा रेस्क्यू...

अमानक मसूर खरीदी मामले...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27...

मध्यप्रदेश में इंदौर-पीथमपुर कॉरिडोर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) किसानों को उनकी भूमि का चार गुना मुआवजा देने...

“पानी पीने योग्य नहीं”,...

इंदौर (संवाददाता): "जल ही जीवन है" यह कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन इंदौर...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में नाबालिग को बदमाशों ने मारा चाकू, हुई मौत

इंदौर में नाबालिग को बदमाशों ने मारा चाकू, हुई मौत

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के चंदन नगर थाना क्षेत्र में शिव मंदिर के पास एक छात्र पर दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से हमला कर दिया। छात्र घायल हो गया था, तत्काल परिजन उसको अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई। दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो आरोपियों में से एक आरोपी दरबार 19 वर्ष का है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है।

दोनों को चंदन नगर पुलिस ने रात में ही हिरासत में ले लिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। चंदन नगर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version