Thursday, March 12, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...

बिलगांव में धूमधाम से...

बैठक में तैयारियों पर चर्चा, आसपास के साहू बाहुल्य गांवों से स्वजातीय बंधुओं...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुलिस संदिग्धों से कर...

इंदौर में बेरहमी से पीट-पीटकर युवक की हत्या, पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के आजाद नगर थाना क्षेत्र में कैटरिंग का काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दरअसल, उमेंद्र सिंह कल शाम को आजाद नगर क्षेत्र में एक चाय की दुकान के पास गंभीर रूप से घायल मिला था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, जहां आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। जिसमें परिजन ने बताया कि इलाके में ब्रिज निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने उमेंद्र के साथ मारपीट की थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे बेरहमी से पीटा गया।

घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। जिसमें पुलिस के द्वारा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments