Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप...

सरपंच प्रतिनिधि पर उप सरपंच ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए कलेक्टर को सोपा...

वैनगंगा नदी पुलिया के...

इलियास खान जिला गडचिरोली MHवैनगंगा नदी पुलिया के नीचे मिला 34 वर्षीय महिला का...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : 7 से 50 हजार में बिक रहा टिकट,अरिजीत सिंह लाइव...

इंदौर : 7 से 50 हजार में बिक रहा टिकट,अरिजीत सिंह लाइव कॉन्सर्ट, यहां जाने डेट और पूरा शेड्यूल

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

  • अरिजीत सिंह के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू, अब तक हो चुकी है 50 से 70 प्रतिशत तक बुकिंग, 7 से 50 हजार तक बिक रहा टिकट…

19 अप्रेल को होने वाले अरिजीत सिंह के लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं। शो को तारीख तय हुए लगभग सप्ताहभर हो चुका है। पिछले 7-8 दिनों में डायमंड, प्लेटिनम और गोल्ड कैटेगरी में टिकटों की बुकिंग दो अलग-अलग साइट्स पर हो रही है। लगभग सभी कैटेगरी में टिकटों की बुकिंग 50 से 70 प्रतिशत तक हो चुकी है।

प्रीमियम कैटेगरी में दर्शक शो में डायमंड सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इन टिकटों में 60 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। प्लेटिनम कैटेगरी में 45 हजार (44,999) की टिकटों की 70 प्रतिशत से बुकिंग हो चुकी है। प्लेटिनम कैटेगरी के 14 हजार के टिकटों में लगभग 50 प्रतिशत टिकट बुक हो चुके हैं। गोल्ड कैटेगरी के टिकटों में दर्शक खड़े होकर शो देख व इंजाय कर सकते हैं। इसमें प्रति व्यक्ति 7 हजार (6999) के टिकट उपलब्ध हैं।

वॉच आउट सिस्टम से चलेगी एलईडी स्क्रिन

लाइव यूजिक कंसर्ट में हाई रिजोल्यूएशन के साथ ही इनोवेटिव एलईडी लाइट का उपयोग किया जाएगा। इसमें एक ही एलईडी पर मल्टीपल सब्जेक्ट दिखाए जा सकते हैं। एलईडी स्क्रिन को वॉच आउट साटवेयर से प्रोग्रामिंग करेंगे।

इंटेलीजेंट्स लाइट फॉलो करेगी अरिजीत को

अरिजीत के शो में इंटेलीजेंट्स लाइट का उपयोग किया जाएगा। इस लाइट में इस तरह की कमांड होती है कि यह आर्टिस्ट को पहचान कर उसे फॉलो करती है। लाइव यूजिक कंसर्ट में आर्टिस्ट के खड़े होने के स्थानों को पहले से ही तय कर दिया जाएगा। आर्टिस्ट के स्टेज कवर करने की कमांड लाइट्स के लिए तय कर दी जाती है।

एडवांस्ड वर्जन साउंड टेक्नोलॉजी

साउंड की प्रोग्रामिंग एआइ से तैयार होगी। सबसे ज्यादा उपयोग साउंड डेसीबल चेंज करने में होगा। यह दर्शकों का पूरा दायरा नाप लेगी। जिस दिशा में दर्शकों तक आवाज नहीं पहुंच पा रही है, उसे सर्च कर सांउड सिस्टम एडजस्ट हो जाएगा।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version