Thursday, April 16, 2026

TOP NEWS

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : बाबा महाकाल ने लगाया तिरंगा रूपी त्रिपुंड, तीन रंगों...

उज्जैन : बाबा महाकाल ने लगाया तिरंगा रूपी त्रिपुंड, तीन रंगों से सजा महाकालेश्वर मंदिर

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

आजादी का 79वां महोत्सव। बाबा महाकाल का हुआ विशेष भस्मार्ती श्रृंगार मस्तक पर तिरंगा स्वरूप त्रिपुंड। गौतम गंभीर और सोनल चौहान पहुँचे दर्शन को….

एनटीवी टाइम न्यूज उज्जैन/भारत आज 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. उज्जैन में इस खास मौके पर बाबा महाकाल का तिरंगा रूपी त्रिपुंड से श्रृंगार किया गया. वहीं पूरा मंदिर परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया. शिखर पर तीन रंगों के गुब्बारे, पूरे मंदिर परिसर में तीन रंगों की लाइट, तिरंगाें से सजाया गया. बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने मंदिर में जय महाकाल, बम भोले के साथ भारत माता की जय के जयकारे लगाए.

स्वतंत्रता दिवस की अल सुबह 3 बजे से शुरू हुई भस्म आरती 5 बजे सम्पन्न हुई. इस दौरान मंदिर में दर्शन करने भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और अभिनेत्री सोनल चौहान पहुंचे.

79वें स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल का श्रृंगार

भगवान के मस्तक पर तिरंगा स्वरूप त्रिपुंड

राष्ट्रीय पर्व के मौके पर भगवान महाकाल के मस्तक पर विशेष तिरंगा स्वरूप त्रिपुंड बनाया गया. भगवान का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, फलों के रस से पंचाभिषेक कर भांग, चंदन, अबीर, गुलाल से श्रृंगार किया गया. ड्राय फ्रूट, मिठाई का भोग भगवान को लगाया गया और भगवान को वस्त्र आभूषण पहनाए गए.

चांदी द्वार से गौतम गंभीर व सोनल चौहान ने लिया आशीर्वाद

चांदी द्वार से गौतम गंभीर व सोनल चौहान ने लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान ने परिवार संग भगवान का पूजन किया. सभी ने नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती देखी. चांदी द्वार से माथा टेक आशीर्वाद लेते हुए गौतम गंभीर ने कहा, ” बाबा के दर्शन को आज तीसरी बार आया हूं, परिवार साथ है. देश पर बाबा का आशीर्वाद बना रहे सभी जगह सुख शांति रहे यही मनोकामना है.

वहीं, अभिनेत्री सोनल चौहान ने कहा, ” भगवान के दर्शन पहली बार किए हैं खूब अच्छा अनुभव लेकर जा रही हूं, दौबारा आऊंगी. मप्र सरकार, मंदिर समिति सभी को अच्छे दर्शन के लिए धन्यवाद.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments