Explore the website

Looking for something?

Tuesday, March 17, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeमध्य प्रदेशउज्जैन : शादी नहीं ये तो मजाक हो गया ! तीसरे दिन...

उज्जैन : शादी नहीं ये तो मजाक हो गया ! तीसरे दिन दुल्हन का असली चेहरा आया सामने, भगवान का शुक्र करता दिखा दूल्हा परिवार

उज्जैन/शादी जैसे पवित्र बंधन को आजकल लोगों ने मजाक बना कर रख दिया है। आए दिन मर्डर, लूट, बेवफाई की घटनाएं इन रिश्तों में आम हो गई है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है। जहां दुल्हन का शादी के तीसरे दिन बाद ही ऐसा चेहरा सामने आया कि पूरा दूल्हा परिवार सन्न रह गया। दूल्हे परिवार ने पुलिस की मदद ली और दुल्हन को पुलिस के हवाले कर दिया।

फिल्मी साजिश जैसी घटना उज्जैन के घट्टिया थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक महिला शादी के नाम पर परिवार को चूना लगाने आई थी लेकिन गांववालों की सतर्कता से उसका खेल खत्म हो गया। दरअसल, बिछड़ोद गांव के रहने वाले संजय बैरागी ने 16 जून को इंदौर की भावना मराठे से चिंतामन गणेश मंदिर में शादी की थी। शादी के एवज में संजय के परिवार ने 1 लाख 90 हजार रुपये की रकम दी थी।

घर में शादी की रस्में रिवाज चल रहे थे कि तीन दिन बाद ही भावना को लेने इंदौर से दो लोग गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि दुल्हन की मां की तबीयत खराब है और भावना को वापस ले जाना है। लेकिन परिवार को दोनों की बात पर शक हुआ और फिर जो हुआ, उसने पूरे गांव को चौंका दिया।

परिजनों ने बताया कि हमें जब संदेह हुआ तो गांववालों ने महिला (भावना) और दोनों युवकों (दलालों) को कमरे में बंद कर दिया, और सुबह पुलिस को सूचना दी। घट्टिया थाना प्रभारी को सूचना दी गई और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।

इस दौरान एक दलाल ने वीडियो बनाकर धमकाया और खुद को इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला का रिश्तेदार बताया। फिलहाल घट्टिया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन कौन शामिल हैं और क्या ये कोई संगठित लुटेरी दुल्हन गैंग है? और इस गिरोह से और कितने लोग शिकार हुए हैं? ये अब पुलिस की तहकीकात में सामने आएगा।

वहीं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि लुटेरी दुल्हन, दलाल, और नेताजी का नाम यह कहानी धोखाधड़ी की प्रतीत होती है। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता के चलते लूट की घटना होने से बच गई। फिलहाल जांच में और कौन-कौन से चेहरे बेनकाब होते हैं देखने वाली बात होगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version