Monday, August 10, 2026

TOP NEWS

अत्यधिक वर्षा के चलते...

जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा एवं विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत...

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत...

इंदौर : जिलाबदर बदमाश...

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)एक तरफ थाना प्रभारी चेकिंग पाइंट पर मुस्तैद, दूसरी तरफ जिलाबदर...

इंदौर में USDT के...

संवाददाता प्रफुल्ल तंवरसस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच...
HomeUncategorizedएक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल...

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया पौधरोपण

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने गुरुवार को जिले के करंजिया विकासखंड के ग्राम कबीर चबूतरा स्थित करमण्डल नदी उद्गम स्थल पहुंचकर दर्शन एवं पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंत्री श्री पटेल ने कहा कि पेड़ हमारी जिंदगी का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाकर प्रत्येक पौधे की देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments