Saturday, August 8, 2026

TOP NEWS

मुख्यमंत्री जनविश्वास कार्यक्रम में...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने दिवंगत...

इंदौर : जिलाबदर बदमाश...

(संवाददाता प्रफुल्ल तंवर)एक तरफ थाना प्रभारी चेकिंग पाइंट पर मुस्तैद, दूसरी तरफ जिलाबदर...

इंदौर में USDT के...

संवाददाता प्रफुल्ल तंवरसस्ती USDT दिलाने के नाम पर इंदौर बुलाया, क्राइम ब्रांच...

7 अगस्त से अमरपुर...

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में...
Homeमध्य प्रदेशकटनी में रातोंरात हटाई मंदिर के सामने की दीवार, बजरंग दल और...

कटनी में रातोंरात हटाई मंदिर के सामने की दीवार, बजरंग दल और विहिप ने किया था विरोध

कटनी : रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भगवान श्रीराम मंदिर के सामने बनी दीवार को रातों रात जेसीबी मशीन से तोड़ दिया गया। यह कार्रवाई तब सामने आई जब सुबह लोगों ने देखा कि मंदिर के सामने बनी दीवार पूरी तरह गायब थी और वहां पड़ा मलबा भी साफ कर दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना रात करीब ढाई बजे की है, जब अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर दीवार को गिराया गया। मौके से मलबा भी पूरी तरह हटा दिया गया, जिससे यह साफ है कि पूरी कार्रवाई सुनियोजित तरीके से की गई। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने बताया कि इस दीवार को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद पिछले कई वर्षों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ दिन पहले ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने दीवार हटाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था, जिस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था और कई कार्यकर्ता घायल हो गए थे। हटाई गई इस दीवार को रेलवे प्रशासन द्वारा कई साल पहले मंदिर के सामने खड़ी कराई थी, जिससे मंदिर के सामने दर्शनार्थियों की आवाजाही बाधित हो रही थी।

इस मुद्दे को लेकर हिंदू संगठनों ने कई बार ज्ञापन सौंपे और आंदोलन किए थे। अब सवाल यह उठ रहा है कि दीवार हटाने की यह कार्रवाई किसके आदेश पर की गई और इसके पीछे कौन लोग थे? रेलवे और प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। मामले ने एक बार फिर धार्मिक आस्था और प्रशासनिक निर्णयों को लेकर बहस छेड़ दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments