Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशकटनी में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, परिवार वाले...

कटनी में रेलवे ट्रैक पर मिली प्रेमी जोड़े की लाश, परिवार वाले शादी के लिए नहीं थे तैयार

कटनी में रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। दोनों पुरैनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और साहू समाज के हैं। परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे, जिसके कारण दोनों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कटनी। कुठला थाना क्षेत्र के कटनी- सतना रेलखंड के नयागांव के पास सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक-युवती पुरैनी के रहने वाले बताए गए हैं।

दोनों साहू समाज के हैं और प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कटनी- सतना रेलखंड के नयागांव के पास रेलवे ट्रैक पर रेलवे कर्मचारी ने एक युवक व युवती का शव पटरी पर पड़ा देखा। जिसकी सूचना कुठला पुलिस को दी गई।

रेलवे ट्रैक के पास लगी भीड़

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिए और उनकी आसपास के लोगों से पहचान कराई। जिसमें युवक की पहचान मुकेश साहू पिता रामप्रसाद साहू 25 साल निवासी पुरैनी और युवती की पहचान मालती साहू पिता गणेश साहू 24 साल के रूप में हुई।

पहली पत्नी की हो गई थी मौत

बताया जाता है कि मुकेश की शादी पहले टिकुरिया गांव में हुई थी और उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। जिसके बाद उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार के लोग दोनों के संबंध को लेकर राजी नहीं थे। आशंका है कि दोनों ने इसी बात को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version