Explore the website

Looking for something?

Wednesday, March 18, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

बिलगांव में भक्ति और...

पापमोचनी एकादशी पर निकली आकर्षक झांकियां, प्रतिभावान विद्यार्थियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान डिण्डौरी।...

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...
Homeउत्तराखंडकर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक परिवार ने उठाया खौफनाक कदम! कार...

कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक परिवार ने उठाया खौफनाक कदम! कार में मिले 7 लोगों के शव; इलाके में फैली सनसनी

उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। प्राप्त सूचना के मुताबिक यह घटना पंचकुला में हुई है। जहां देहरादून से परिवार बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने आया था। इसके बाद घर वापिस लौटते समय कार में ही परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। कर्ज में डूबने के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पंचकूला के सेक्टर-27 में हुई है। जहां सोमवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक ही परिवार के सात लोगों के शव बरामद किए गए। बताया गया कि कार देहरादून के नंबर की है। कार में मृतकों में दंपती, तीन बच्चे और परिवार के बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं। मौके पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें परिवार ने कर्ज में डूबने की बात लिखी थी।

इस घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और डीसीपी हिमाद्री कौशिक भी मौके पर पहुंचे। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और कार को कब्जे में लिया। इसके बाद शवों को पंचकूला के निजी अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम के आदेश दिए गए हैं।

मृतकों की पहचान प्रवीन मित्तल और उनके पिता देशराज मित्तल और अन्य परिवार के ही सदस्यों के रूप में हुई है। इसके अलावा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version