Monday, April 13, 2026

TOP NEWS

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...
Homeमध्य प्रदेशखरगोन : एक हादसा और तीन पीढ़ियां खत्म...यूनिवर्सिटी की बस ने बाइक...

खरगोन : एक हादसा और तीन पीढ़ियां खत्म…यूनिवर्सिटी की बस ने बाइक को मारी टक्कर सड़क पर खिलौनों की तरह बिखरी लाशें

( संवाददाता जितेंद्र सिंह चौहान )

एनटीवी टाइम न्यूज खरगोन/ मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में उस समय सड़क खून से रंग गई जब अभ्युदय विश्वविद्यालय की तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार परिवार उछलकर दूर जा गिरा और एक साथ तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम घायल हो गई। हादसा इतना भीभत्स था कि सड़क पर खून ही खून था और लाशें बिखरी पड़ी दिखी।

हादसा गोगांवा थाने के अंदड़ और मच्छलगांव के बीच हुआ। जहां तेज रफ्तार अभ्युदय विश्वविद्यालय की बस ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार 22 वर्षीय अरुण बड़ोदे निवासी रामपुरा थाना मेनगांव, उसकी 50 वर्षीय मां बदलबाई पति गुमानसिंह बड़ोदे और बदलबाई की 9 साल की पोती राज और उसके पिता पप्पू बड़ोदे की दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर घायल 7 वर्षीय टकू पिता पप्पू बड़ौदे को मौके पर पहुंची गोगांवा पुलिस ने जिला अस्पताल के लिए रैफर किया है। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा पड़ा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments