Saturday, August 29, 2026

TOP NEWS

मनीमाजरा में 2 सितंबर...

मनीमाजरा में 2 सितंबर को निकलेगी भव्य श्री कृष्ण शोभायात्रा4 सितंबर को धूमधाम...

13 मांगों को लेकर...

इलियास खानजिला गडचिरोलीहेडलाइन:13 मांगों को लेकर कांग्रेस का 31 अगस्त को वडसा में...

बिहार बोर्ड का बड़ा...

बिहार बोर्ड का बड़ा फैसला: अब मार्कशीट पर नहीं दिखेगा 'Fail' शब्द, छात्रों...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन:...

FSSAI का बड़ा ऐक्शन: एवरेस्ट और एलजी हींग की बिक्री पर तत्काल रोक;...
HomeUncategorizedचौरा जलाशय की नहर 28 वर्षों से बंद, लालपुर मरम्मत प्रस्ताव लंबित...

चौरा जलाशय की नहर 28 वर्षों से बंद, लालपुर मरम्मत प्रस्ताव लंबित — तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस*

डिंडौरी – शहपुरा विकास खण्ड अंतर्गत चौरा जलाशय से संबंधित नहर ग्राम लालपुर के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत पर प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहसीलदार  शहपुरा , जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे सहित अन्य अधिकारी स्थल निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री बिहारी लाल साहू, सरपंच भारत सिंह और ग्रामीण किसान भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नहर की स्थिति का अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले “लालपुर ग्राम” के तहत इस नहर में पानी आया था, लेकिन इसके बाद नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछले 27–28 वर्षों से नहर में पानी का प्रवाह बंद है, जिससे क्षेत्र के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि नहर की मरम्मत के लिए लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये का प्राक्कलन तैयार कर प्रमुख अभियंता, भोपाल को भेजा गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्राप्त नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंचकर अधिकारियों द्वारा जांच कर पंचनामा तैयार किया गया। ग्रामीणों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की, ताकि सिंचाई सुविधा बहाल हो सके और किसानों को राहत मिल सके।

इस निरीक्षण के दौरान शहपुरा तहसीलदार मार्को जी,जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी सी बी ठावरे, जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ डिण्डौरी बिहारी लाल साहू, तहसील सदस्य तेजीलाल झारिया, लालपुर सरपंच भरत सिंह सहित ग्रामीण किसान रहे उपस्थित।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments