Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

चंबल का नया दौर:...

चंबल का नया दौर: भिंड के मालनपुर में खुली एशिया की सबसे बड़ी...

बॉक्स ऑफिस सुनामी: यश...

बॉक्स ऑफिस सुनामी: यश की 'टॉक्सिक' ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड ₹100 करोड़...

टर्म इंश्योरेंस: मिडिल क्लास...

टर्म इंश्योरेंस: मिडिल क्लास परिवारों के लिए क्यों जरूरी है ₹1 करोड़ का...

Realme C100i 5G भारत...

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme...
Homeमहाराष्ट्रखिलौने का लालच देकर 10 साल की मासूम से रे''प के बाद...

खिलौने का लालच देकर 10 साल की मासूम से रे”प के बाद हत्या, आरोपी को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

ठाणेः महाराष्ट्र में ठाणे की एक विशेष अदालत ने बुधवार को जिले के मुंब्रा कस्बे में एक बच्ची से बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोपी 20 वर्षीय व्यक्ति को 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। सोमवार की रात को हुए अपराध के लिए आसिफ अकबर मंसूरी को एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस ने बताया कि बिहार के बांका जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला आरोपी कथित तौर पर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची को खिलौने का लालच देकर छठे तल पर स्थित अपने फ्लैट में ले गया और वहां उसका यौन उत्पीड़न करने के बाद उसका गला रेत दिया तथा शव को बाथरूम की खिड़की से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने मंगलवार को व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments