Friday, October 9, 2026

TOP NEWS

सीसी सड़क निर्माण और...

जनपद सीईओ ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, जांच के बाद जिला पंचायत...

अमेरिका में पहली बार...

अमेरिकी इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर 2026 को फोर्ट हूड नरसंहार के दोषी निदाल हसन की सजा-ए-मौत का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा। पढ़ें पूरी सनसनीखेज खबर।

MP OBC Reservation: मध्य...

MP High Court Verdict: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ओबीसी 27% आरक्षण कानून को किया निरस्त। प्रदेश में अब केवल 14% ही मिलेगा ओबीसी कोटा, जानें पूरी खबर।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल कुक्षी आएंगेप्रदेश...
Homeमहाराष्ट्रकुरखेडा में अवैध गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुरखेडा में अवैध गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इलियास खान
जिला गडचिरोली
———————-
कुरखेडा में अवैध गोवंश तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,


गडचिरोली जिले के कुरखेडा पुलिस थाना क्षेत्र में अवैध गोवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो वाहनों से कुल 19 गोवंशीय पशुओं को बरामद करते हुए करीब 19 लाख 65 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त की रात मौजा गेवर्धा से केशोरी मार्ग पर पुलिस टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध ट्रक और महिंद्रा बोलेरो पिकअप को रोका। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों में कुल 19 गोवंशीय पशु पाए गए।

जांच में ट्रक से 11 गाय और 2 बैल, जबकि बोलेरो पिकअप से 4 गाय और 2 बैल बरामद हुए। पुलिस ने दोनों वाहनों और गोवंशीय पशुओं समेत कुल 19 लाख 65 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।

इस मामले में पुलिस ने शेख इब्राहिम शेख इस्माईल, उम्र 40 वर्ष, नागपुर तथा मुफस्सिल कुरैशी मोहम्मद जमील कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, नागपुर को आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ कुरखेडा पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अवैध गोवंश परिवहन और तस्करी के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments