Wednesday, July 22, 2026

TOP NEWS

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

 राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।...

कलयुगी बेटे ने पिता...

जिले के महेदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी के पोषक ग्राम कुसेरा...

जंतर-मंतर से उठे अभिजीत...

पुलिस ने अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया: संसद की ओर...
Homeमध्य प्रदेशधार : सोने के गहने बनवाने के बहाने आईं थी महिलाएं,ज्वेलर की...

धार : सोने के गहने बनवाने के बहाने आईं थी महिलाएं,ज्वेलर की दुकान से आभूषण चोरी, फिर लेकर हो गई फरार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • मध्य प्रदेश के धार में दिनदहाड़े ज्वेलर्स के दुकान से गहनों की चोरी हो गई. यहां सोने के गहने बनवाने के बहाने आईं दो महिलाएं आभूषण की चोरी कर फरार हो गई. यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार में ज्वेलर्स की दुकान से सोने के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया है. यहां दुकान पर महिलाएं सोने की ज्वेलरी बनवाने का बहाना बनाकर आईं और 50 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गईं. यह मामला धार जिले के बगड़ी कस्बे का है.

गहने खरीद करने के बहाने ज्वेलर्स की दुकान पर आई थी महिलाएं

दरअसल, धार जिले के बगड़ी कस्बे में दीगोड़ा ज्वेलर्स की दुकान पर महिलाएं सोने की ज्वेलरी बनवाने का बहाना बनाकर आईं और व्यापारी को चकमा देकर करीब 50 हजार रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गई. यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है.

महिलाओं ने दिनदहाड़े आभूषण की चोरी की

दुकानदार हिमांशु सोनी के अनुसार, महिलाएं गहने देखने के बहाने दुकान में घुसीं और काफी देर तक गहनों को उलट-पलट कर देखती रहीं. इसके बाद दो गहनों की रकम अलग रखने की बात कहकर चली गईं. जब व्यापारी को होश आया, तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थीं.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि यही महिलाएं नालछा और घटाबिल्लोद की अन्य ज्वेलर्स की दुकानों पर भी पहुंची थीं, लेकिन वहां कोई वारदात नहीं हो सकी. पीड़ित व्यापारी ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments