Saturday, November 7, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : बेटी की लव मैरिज से दुखी पिता ने दे दी...

ग्वालियर : बेटी की लव मैरिज से दुखी पिता ने दे दी थी जान, परिवार की गुहार- जिम्मेदार क्यों नहीं हुआ गिरफ्तार

  • एसपी ऑफिस पहुंचे मृतक ऋषि राज के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी अब सभी को जान से मारने की धमकी दे रहा है. लेकिन स्थानीय पुलिस जिम्मेदार युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पड़ोसी युवक के साथ बेटी के प्रेम विवाह (Love Marriage) करने से नाराज एक पिता द्वारा अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर सुसाइड करने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ पुलिस की जनसुनवाई में न्याय मांगने पहुंची. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने पहले उनकी बेटी छीनी. सदमे में परिवार के मुखिया ने सुसाइड कर लिया, अब हमें जान से मारने की धमकी दे रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

क्या है मामला?

बीते दिनों ग्वालियर शहर के नाका चंद्रवदनी पर रहने वाले ऋषिराज जायसवाल ने खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था, दरसल मृतक ऋषिराज जायसवाल की बालिग बेटी हर्षिता ने अपने ही पड़ोसी युवक के साथ घर से भागकर घटना से लगभग 15 दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया था, जहां थाना झांसी रोड पुलिस ने दोनों को इंदौर से पकड़कर परिजन को सौंप दिया था, लेकिन प्रेमी ने अपनी पत्नी की सुपुर्दगी के लिए कोर्ट में एक रिट पिटिशन फाइल की जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को हर्षिता को उसके पति को सौंपने के आदेश दिया. इसके बाद हर्षिता अपने पति के साथ चली गई थी वहीं डिप्रेशन में आए ऋषि राज ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था.

SP ऑफिस में लगाई गुहार

अब इस मामले को लेकर मृतक का परिवार एसपी ऑफिस पहुंचा और अफसरों से मदद की गुहार लगाई. एसपी ऑफिस पहुंचे मृतक ऋषि राज के परिजनों ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी अब सभी को जान से मारने की धमकी दे रहा है. लेकिन स्थानीय पुलिस जिम्मेदार युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. वहीं दूसरे पक्ष को भी बुलवाकर उससे बातचीत की जाएगी. पुलिस ने पीड़ित के घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की बात भी कही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments