Thursday, April 30, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशपन्ना : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मरीज को चढ़ा दी मार्च...

पन्ना : स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, मरीज को चढ़ा दी मार्च एक्सपायर बोटल, जांच जारी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है, जहां जिला अस्पताल में एक 11 वर्षीय बालक को इलाज के दौरान एक्सपायरी डेट की RL बोतल चढ़ा दी गई। काबिले गौर है कि यह बोतल सीधे नसोंमें दी जाती है और जिसका सीधा असर मरीज के शरीर पर होता है। बावजूद इसके लापरवाही करते हुए एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ा

पन्ना: पन्ना जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। जिला अस्पताल में एक 11 वर्षीय बालक को इलाज के दौरान एक्सपायरी डेट की RL बोतल चढ़ा दी गई। काबिले गौर है कि यह बोतल सीधे नसों में दी जाती है और जिसका सीधा असर मरीज के शरीर पर होता है। बावजूद इसके लापरवाही करते हुए एक्सपायरी डेट की बोतल चढ़ा दी गई।

बालक की बिगड़ गई तबीयत

इस बोतल को चढ़ाने के बाद जब बालक की तबीयत बिगड़ना शुरू हुई तो उनके स्वजनों ने ड्यूटी पर तैनात नर्स को बुलाया और जब देखा तो इस बोतल में गुणवत्ता की म्यांद मार्च 2025 को निकल चुकी थी, जिसके बाद इस बोतल को तुरंत अलग कर दिया गया और दूसरी बोतल जो चढ़ाने के लिए लाई गई वह भी जून 2025 में एक्सपायर हो चुकी थी।

परिवारवालों ने की शिकायत

इस मरीज बालक के स्वजनों का आरोप है कि बालक के स्वास्थ्य के साथ बड़ी लापरवाही की गई है। अभी तक कोई डॉक्टर इसको देखने नहीं आया है।

यह एक गंभीर लापरवाही का मामला है जिसमें जांच करवाई जाएगी और दोषी कर्मचारियों को दंडित किया जाएगा- डॉ. राजेश तिवारी सीएमएचओ पन्ना।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments