Explore the website

Looking for something?

Thursday, April 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 22 वर्षीय युवक ने...

पीथमपुर : नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 22 वर्षीय युवक ने किया था अपहरण, बालिका परिजनों को सौंपी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर पुलिस ने लापता नाबालिग को दस्तियाब कर लिया है। साथ ही, नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले 22 वर्षीय आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है। यह घटना औद्योगिक नगर पीथमपुर के घाटबिल्लोद चौकी क्षेत्र से संबंधित है।

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान संजय पिता धनसिंह सोलंकी (22 वर्ष) निवासी अंजीराडा, हाल मुकाम संपूर्ण बाग़ कॉलोनी लेबड़ के रूप में हुई है। आरोपी ने 16 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। उस पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव से इंदौर की ओर बस से जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी संजय को गुणवाद में गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग बालिका को बड़वानी की ओर से दस्तियाब किया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुनील शर्मा, चौकी प्रभारी नीलेश मालवीय, सहायक उप निरीक्षक मुकेश यादव, श्यामू राजावत और राधामोहन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260317-WA0021.mp4
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version