Thursday, January 22, 2026

TOP NEWS

कुल्‍हाडी मारकर  हत्‍या करने...

डिण्‍डौरी:- मीडिया सेल प्रभारी अभियोजन अधिकारी श्री मनोज कुमार वर्मा, जिला डिण्‍डौरी द्वारा...

पुलिस भी देखकर रह...

एनटीवी टाइम न्यूज मंदसौर/ मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक बेहद सनसनीखेज मामला...

सीएससी द्वारा संचालित वीजा...

का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीएससी वीएलई सुरेन्द्र कुमार राय ने...

मालपुर मेला में ठेकेदार...

मकर संक्रांति मेले में व्यापारियों से अवैध वसूली का मामला, जिम्मेदार अधिकारियों की...
Homeछत्तीसगढबिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत अमामुड़ा एवं आश्रित ग्राम खैरझिटी में पदस्थ...

बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत अमामुड़ा एवं आश्रित ग्राम खैरझिटी में पदस्थ बिट गार्ड हेमंत कुर्रे पर वन अधिनियम के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगे हैं।

बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत अमामुड़ा एवं आश्रित ग्राम खैरझिटी में पदस्थ बिट गार्ड हेमंत कुर्रे पर वन अधिनियम के गंभीर उल्लंघन के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों द्वारा जिला प्रशासन को सौंपे गए शिकायत पत्र में कहा गया है कि संबंधित बिट गार्ड बीते लगभग दो माह से अपने बिट क्षेत्र से अनुपस्थित है और किसी भी नागरिक का फोन तक नहीं उठाता।

शिकायत में आरोप है कि बिट गार्ड ने अपने स्थान पर एक अन्य व्यक्ति को सुपरवाइजर के रूप में कार्य करने के लिए रखा है, जो वन विभाग का अधिकृत कर्मचारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त व्यक्ति दिनेश्वर सोनवानी ग्राम अमामुड़ा एवं खैरझिटी के जंगलों से लकड़ी कटवाकर बाहरी लोगों को बेच रहा है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं वन संरक्षण अधिनियम का सीधा उल्लंघन माना जाएगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध लकड़ी तस्करी से जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है और क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। शिकायत पत्र में प्रशासन से मांग की गई है कि बिट गार्ड हेमंत कुर्रे और कथित सुपरवाइजर दिनेश्वर सोनवानी के विरुद्ध तत्काल विभागीय एवं कानूनी जांच कर उन्हें बिट क्षेत्र से हटाया जाए।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments