Wednesday, September 16, 2026

TOP NEWS

पी श्री आनवोदय विद्यालय...

डिंडौरी। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्त संस्थान नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्यालय...

31 मौतें, 10 दोषियों...

Jhiram Ghati Verdict: झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा। जानिए 25 मई 2013 की उस काली शाम की पूरी खौफनाक कहानी और इनसाइड स्टोरी एनटीवी टाइम पर।

OPPO K14 Lite की...

OPPO K14 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। ₹15,999 की प्रभावी कीमत वाले इस बजट स्मार्टफोन में 7,000mAh की महा-बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें।

PF और पेंशन पर...

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला: EPFO की सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 की गई। जानिए आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ फंड और मंथली पेंशन पर क्या होगा इसका असर।
Homeछत्तीसगढजल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

जल जीवन मिशन अंतर्गत पूर्ण कार्यों का करायें सत्यापन : कलेक्टर

कलेक्टर ने ली पीएचई अंतर्गत कार्यों की समीक्षा बैठक

समूह जल प्रदाय योजना के कार्यों में प्रगति लाने के दिए निर्देश

कोरबा से जिला ब्यूरो चीफ महेन्द्र सोनवानी की खास रिपोर्ट
NTV TIME छत्तीसगढ़

कोरबा 18 सितंबर 2025/
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में स्वीकृत कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन अंतर्गत शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिल गांवों में कार्य पूर्ण कर लिया गया है, उनका सत्यापन कर ग्रामीणों को समय पर पेयजल आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधूरे कार्यो की जानकारी लेते हुए इन कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एकल ग्राम और समूह नलजल प्रदाय योजना की समीक्षा की और पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत एतमानगर मल्टीविलेज जल आपूर्ति योजना में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश देते हुए पाइप लाइन बिछाने के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सोलर पंप आधारित मिनी जल प्रदाय योजना की जानकारी लेते हुए स्रोत निर्माण के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी टंकी निर्माण, सोलर डयूल पंपो की स्थापना सहित अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने मां मड़वारानी मंदिर एवं मां मातिनदाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था हेतु पाइपलाइन बिछाने के स्वीकृत कार्यों की चर्चा करते हुए पीएचई के ईई को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियन्ता श्री रमन कुमार उरांव, जल संसाधन विभाग, क्रेडा के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments