Wednesday, July 22, 2026

TOP NEWS

डॉक्टर की लापरवाही से...

शाहपुरा/डिंडौरी। विकासखंड शहपुरा के ग्राम कठौतिया निवासी एक पशुपालक ने मेहंदवानी पशु चिकित्सालय...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस...

 राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर बुधवार को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई।...

कलयुगी बेटे ने पिता...

जिले के महेदवानी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी के पोषक ग्राम कुसेरा...

जंतर-मंतर से उठे अभिजीत...

पुलिस ने अभिजीत दीपके को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया: संसद की ओर...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : घबराना मत मामा साथ है, शिवराज सिंह चौहान ने काफिला...

भोपाल : घबराना मत मामा साथ है, शिवराज सिंह चौहान ने काफिला रुकवाकर घायल को अस्पताल भेजा…

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चेतक ब्रिज पर अपना काफिल रूकवाकर घायल को अपने वाहन में अस्पताल भेजा।

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दरियादिल अंदाज फिर से देखने को मिला है। वह रविवार को राजधानी भोपाल के अवधपुरी इलाके में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान चेतक ब्रिज पर हादसे में घायल युवक को देखकर अपना काफिला रूकवा दिया।

दरअसल, अवधपुरी इलाके में जैन समाज के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें शिवराज सिंह चौहान को सम्मिलित होना था। उसी दौरान उनका काफिला चेतक ब्रिज से गुजर रहा था। तभी वहां भीड़ देखकर शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिल रूकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

घायल के साथ अधिकारी को भेजा अस्पताल

शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को फोन लगाया और घायल युवक का जल्द से जल्द इलाज के करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने एक अधिकारी को अस्पताल जाने के निर्देश दिए। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया और कहा कि मामा हम आपको बहुत मिस करते हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments