Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया...

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी...

यूपी-बिहार में आंधी-बारिश का...

नई दिल्ली/लखनऊ/पटना: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली...

तेज रफ्तार का कहर:...

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : राजा हत्याकांड से दहशत में पति, कोर्ट में वकील का...

भोपाल : राजा हत्याकांड से दहशत में पति, कोर्ट में वकील का चौंकाने वाला खुलासा

MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद पति-पत्नी के रिश्तों पर दिख रहा असर, आपसी विवाद सुलझाने के बजाय, पत्नी के गुस्से से बचने तलाक मांग रहे पति, पारिवारिक न्यायालय में पहुंचे एक मामले में न्यायालय की काउंसलर ने किया चौंकाने वाला खुलासा…

MP News: ‘मैं राजा नहीं बनना चाहता’, यह बात एक युवक ने तब कही जब, पारिवारिक न्यायालय की काउंसलर ने उससे पूछा कि वह पत्नी से तलाक क्यों लेना चाहता है। युवक ने हाल ही में इंदौर में हुए सोनम-राजा हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि वह ऐसा अंजाम नहीं चाहता, इसलिए रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझता है।

पत्नी का बदला व्यवहार

करीब 20 वर्षीय युवक और उसकी पत्नी दोनों ही प्राइवेट नौकरी करते हैं। पांच साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। वकील नु-रुन्निसा खान ने बताया कि महिला ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं थी। पति ने उसे ट्रेनिंग दिलाकर एक फैक्ट्री में नौकरी दिलाई। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह अपने एक सहकर्मी के साथ देर रात तक बातें करने लगी।

दोबारा साथ रहने को तैयार पत्नी, पति ने किया इनकार

पति का कहना है कि जब उसने पत्नी से इस बारे में पूछा, तो उसने उस व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और दो साल पहले पत्नी अलग रहने लगी। अब पति ने विवाहेतर संबंधों के आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दी है, जबकि पत्नी का कहना है कि उसका किसी से कोई गलत रिश्ता नहीं है, वह सिर्फ काम के सिलसिले में बात करती है। वह पति के साथ दोबारा रहने को तैयार है, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं है।

कोर्ट में वकील काउंसलर का चौंकाने वाला खुलासा

वकील काउंसलर के मुताबिक, राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद कई पुरुषों का नजरिया बदल गया है। वे अब समझौता करने की बजाय रिश्ते खत्म करना बेहतर मान रहे हैं। उन्होंने बताया कि विवाहेतर संबंधों की वजह से हर 15 में से 5 केस इसी वजह से सामने आते हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version