Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : शारिक मछली के गुर्गों ने 10 साल तक जमाया कब्जा,...

भोपाल : शारिक मछली के गुर्गों ने 10 साल तक जमाया कब्जा, अनीश भाई का दर्दनाक खुलासा

भोपाल/मध्य प्रदेश के भोपाल में एक दशक तक चले कब्जा प्रकरण के बाद आखिरकार अनीश भाई को उनका मकान वापस मिल गया। क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद अपने उजड़े हुए घर को देखकर अनीश भाई भावुक हो उठे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा,”मेरा मकान जैसा भी है, टूटा-फूटा, नुकसान हुआ… लेकिन क्राइम ब्रांच का शुक्रिया कि उन्होंने मुझे मेरा घर दिलवाया।”

अय्याशी का अड्डा बना हुआ था घर

10 साल से कब्जे में पड़े अनीश भाई के मकान की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह मकान शारिक मछली के गुर्गों का अय्याशी का अड्डा बन चुका था।

बिलखारिया थाना पर गंभीर आरोप

अनीश भाई ने साफ तौर पर आरोप लगाया कि बिलखारिया थाना शारिक मछली के इशारों पर काम करता है। उन्होंने बताया, “2013 से आज तक किसी भी थानेदार ने मेरी मदद नहीं की। हर बार मुझे थाने से बेइज्जत करके निकाल दिया गया। यहां तक कि शारिक मछली के परिवार का कोई भी बच्चा थाने पहुंच जाए तो वो किसी को भी अंदर करवा सकता है।”

क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई से मिली राहत

कई सालों तक न्याय के लिए भटकने के बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच की सख्त कार्रवाई ने अनीश भाई को उनका हक दिलवाया। हालांकि उनका मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन अब उन्हें उम्मीद है कि वे फिर से अपने घर में सुकून से रह पाएंगे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version