Saturday, May 2, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeमध्य प्रदेशमंडला : चलते ट्रक में आग लगने से सामान जलकर खाक नेशनल...

मंडला : चलते ट्रक में आग लगने से सामान जलकर खाक नेशनल हाईवे 30 में बड़ा हादसा

मध्यप्रदेश के मंडला में अचानक चलते ट्रक में आग लग गई। जिससे नेशनल हाईवे 30 में दहशत का माहौल बन गया।

मध्यप्रदेश के मंडला में बड़ा हादसा टल गया। नेशनल हाईवे 30 मंडला-जबलपुर मार्ग में सुबह अचानक ट्रक में आग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को ही चपेट में ले लिया। जिसके चलते ट्रक जलकर और उसमें रखा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, ट्रक छत्तीसगढ़ के भाटापाडा से बोरियां लेकर जबलपुर जा रहा था। जैसे ही ट्रक बीजाडांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कालपी के पास पहुँचा वैसे ही ट्रक में अचानक आग लग गई।

इधर, ट्रक मालिक संदीप पटेल ने बताया में ट्रक भाटापाडा से बोरियां लेकर जबलपुर जा रहा था, अचानक ट्रक में शॉट सर्किट हो गया और ट्रक में लोड वारदानों में आग पकड़ ली और आग धधक उठी। जब तक वह कुछ कर पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। जैसे ही आगजनी की खबर बीजाडांडी पुलिस को लगी, सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आग बुझाना का प्रयास सभी के प्रयास से किया गया, लेकिन आग विकराल रूप ले चुकी थी। जिसके कारण पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया।

समय से नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड

आग लगने की सूचना पाते तत्काल पुलिस और फायर बिग्रेड की सूचना दी गई। जिसके बाद निवास और मंडला से एक-एक फायर बिग्रेड ट्रक में लगी आग को बुझाने पहुंची, लेकिन जब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि फायर बिग्रेड को सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद ही दमकल वाहन घटना स्थल पहुंच सकी। यदि समय रहते फायर ब्रिगेड आ जाती तो आग पर काबू पाया जा सकता था। ट्रक में करीब दस टन माल लोड था, जिसकी कीमत करीब 5 से 6 लाख के आस पास थी और ट्रक की कीमत करीब 10 से 15 लाख के आस पास बताई गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments