Saturday, October 3, 2026

TOP NEWS

Hyundai ग्राहकों की लॉटरी!...

Hyundai Always Around Camp 2026: हुंडई इंडिया ने आज से देशव्यापी फ्री कार चेकअप कैंप शुरू कर दिया है। अब वर्कशॉप जाने की ज़रूरत नहीं, मॉल्स और सोसायटियों में ही एक्सपर्ट्स गाड़ी की 18-पॉइंट फ्री जांच करेंगे। जानिए इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं।

इंदौर में फिर सनसनी:...

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनके जिगरी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध मौत से सनसनी। पुलिस जांच, आखिरी सोशल मीडिया स्टेटस और विवादों की पूरी इनसाइड स्टोरी।

Mad Sandhu Murder: कौन...

अमृतसर में मशहूर सोशल मीडिया स्टार और सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू (मधुसूदन) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या। जानें कौन थे मैड संधू और क्या है पूरा मामला।

Rahul Gandhi Satyagraha Portal:...

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जन-आंदोलनों और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए 'सत्याग्रह' डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। जानें क्या है यह नया मंच और कैसे दर्ज करें अपनी शिकायत।
Homeमध्य प्रदेशमंदसौर : एक पत्नी प्रेम ऐसा भी... सड़क पर लुढ़कते हुए SP...

मंदसौर : एक पत्नी प्रेम ऐसा भी… सड़क पर लुढ़कते हुए SP ऑफिस पहुंचा पति, बोला- साहब मेरी पत्नी भाग गई है, उसे वापस ला दो

  • बच्चों के साथ पत्नी चली गई, तो पति ने अपनी फरियाद सुनाने का जो तरीका अपनाया वो पुलिस अधिकारियों के साथ आम लोगों का ध्यान भी आकर्षित करने वाला था.

मध्यप्रदेश के मंदसौर में लोट लगाकर अपनी शिकायत पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश का एक और मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक ऑफिस के बाहर एक युवक लोट लगाकर फरियाद लेकर पहुंचा. हालांकि, ऑफिस के बाहर सड़क से ही पुलिस कर्मियों ने उसे उठा लिया. उसकी शिकायत सुनकर अधिकारियों तक पहुंचाया. कुछ समय के लिए पुलिस कर्मी और वहां मौजूद लोग युवक की ये हरकत देखकर हैरान रह गए. लेकिन जब पुलिस कर्मियों ने युवक को उठाया तब पूरा मामला पता चला. आखिर पत्नी घर से क्यों गई है. क्या मामला घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ है, या फिर कुछ और है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

पीड़ित ने मदद न मिलने का लगाया आरोप

बोरखेड़ी घाटा के युवक जगदीश का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से बच्चों के साथ मार्च की दस तारीख को घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. शायद वह किसी और के साथ चली गई है, जिसे वापस लाने में चंदवासा पुलिस की मदद की मांग उसने की. लेकिन मदद नहीं मिल रही है. इसलिए अपना ध्यान आकर्षित करने के लिए उसने यह तरीका अपनाया.

जानें इस मामले पर क्या बोले- पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि युवक की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला कायम किया गया है. महिला को बरामद करने के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है. राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 16 और 29 मार्च को पुलिस गई भी है. लेकिन महिला नहीं मिल पाई है. पुलिस महिला की तलाश लगातार कर रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments