Saturday, May 2, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले में विशेष...

डिंडोरी। Security Skills Council of India (SSCI) एवं Security and Intelligence Services Limited...

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...
Homeदेशमुंबई में धारावी बस डिपो के पास ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों...

मुंबई में धारावी बस डिपो के पास ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में विस्फोट, इलाके में दहशत

मुंबई के धारावी बस डिपो के पास एक ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

मुंबई: शहर के धारावी बस डिपो के पास सोमवार रात एक ट्रक में लदे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया. एक के बाद एक कई गैस सिलिंडर फटने से इलाके में दहशत फैल गई. इसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच की जा रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएनजीपी कॉलोनी के पास रात 9:50 बजे गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई और कई सिलिंडर में विस्फोट हो गया. ट्रक रिहायशी इलाके में खड़ा था, जिससे तुरंत अलार्म बज उठा. दूर से धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई.

लेवल 2 फायर

फायर ब्रिगेड ने आग को लेवल 2 फायर घोषित किया था. छह दमकल गाड़ियां, सात जंबो टैंकर, एक एम्बुलेंस और अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पाया गया. अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी थी. अधिकारियों ने बताया कि आस-पास के कुछ वाहनों में भी आग लग गई थी, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है. देर रात तक आग को बुझा दिया गया था.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments