Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

Apple का बड़ा धमाका:...

Apple का बड़ा धमाका: धाकड़ M6 चिप के साथ नया Mac Mini लॉन्च,...

दृश्यम 4′ का बड़ा...

मुंबई/कोच्चि: 'दृश्यम' फ्रैंचाइज़ी के फैंस के लिए पिछले दो दिन बेहद रोमांचक रहे...

वर्षाकाल में यात्री बसों...

आगामी मानसून में अतिवर्षा एवं बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए यात्री...

देवली शहर में लगे...

देवली शहर में लगे शिविर मे सभी 12 मोतियाबिंद रोगी स्वस्थ पाए गए।राजस्थान...
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर और भोपाल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में...

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर और भोपाल में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 50 वर्ष पूर्व 1975 में देश में आपातकाल लागू किए जाने का घटनाक्रम याद करते हुए इसे लोकतंत्र का काला अध्याय और लोकतंत्र पर धब्बा बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने इसे लगाया वे ही पूरी दुनिया में इस कलंक के लिए जिम्मेदार हैं। ये लोग कभी इससे बाहर नहीं आ सकते और इस कलंक से मुक्त नहीं हो सकते।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 25 जून को इंदौर और 26 जून को भोपाल में लोकतंत्र सेनानियों की उपस्थिति में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उस दौर में निरपराध लोगों को जेलों में बंद कर दिया गया है। अनेक लोगों ने आपातकाल की पूरी अवधि में जेल में गुजारी। आपातकाल में लोगों पर बेइंतहा अत्याचार किए गए। कई प्रतिबंध भी लगाए गए। हमारे लोकतंत्र सेनानियों ने अनेक कष्ट सहे, लेकिन लोकतंत्र सेनानी लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकतंत्र में आपातकाल के 50 वर्ष बाद यह एक सबक की तरह है। दोबारा कोई भी इस तरह के आपातकाल को लाने की हिमाकत न करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकतंत्र सेनानियों और प्रदेशवासियों को बधाई दी है, जिनके कारण आज भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दुनिया के बड़े गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ है। विभिन्न स्थानों पर काले दिवस के आयोजन की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आपातकाल के भुक्तभोगी सदैव इसे याद रखेंगे साथ ही यह भी कामना है कि ऐसा खराब दिन कभी न आए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी जीवित लोकतंत्र सेनानियों को उनकी जिम्मेदारपूर्ण भूमिका के लिए बधाई दी है, जिनके कारण हमारा लोकतंत्र आज जिंदा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों के योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकतंत्र सेनानी जिन्होंने निश्चित रूप अपने जीवन में इस ऐतिहासिक लड़ाई को लड़ा है उन्हें सदैव इतिहास में याद किया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments