Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

मदर टेरेसा की जयंती,...

मदर टेरेसा की जयंती, महिला समानता दिवस और देश का पहला तैरता एटीएम:...

26 अगस्त को दिल्ली...

26 अगस्त को दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ: पात्र महिलाओं के खाते...

सरकार के सख्त कदमों...

सरकार के सख्त कदमों के बाद चीनी के दामों में बड़ी गिरावट, एक्स-मिल...

दिल्ली-NCR में फर्जी कैंसर...

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर...
Homeमध्य प्रदेशरतलाम : गले में गमछा डाले खड़ी थी लोकायुक्त पुलिस टीम,जमीन का...

रतलाम : गले में गमछा डाले खड़ी थी लोकायुक्त पुलिस टीम,जमीन का नक्शा बनाने को पटवारी ले रहा था रिश्वत

  • रतलाम ग्रामीण के तहसील ऑफिस में ही लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप लगाकर पटवारी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा.

रतलाम में आज एक बार फिर भ्रष्ट पटवारी 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है. लोकायुक्त पुलिस ने सेवरिया गांव के पटवारी यशवर्धन शर्मा को रंगे हाथों पकड़ा है. रतलाम ग्रामीण के तहसील ऑफिस में ही लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप लगाकर पटवारी रिश्वत लेते पकड़ा. पटवारी यशवर्धन ने फरियादी किसान जितेंद्र सिंह से जमीन का बंटवारा और नक्शा बटांकन के लिए 20 हजार रुपए मांगे थे.

जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी ने की थी 20 हजार के रिश्वत की मांग

दरअसल किसान जितेंद्र सिंह की जमीन के बंटवारे के लिए पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. जिसकी शिकायत किसान ने उज्जैन लोकायुक्त पुलिस से की थी. आरोपी पटवारी ने एडवांस में रिश्वत के दो हजार रुपये ले भी लिए थे.

ऑडियो रिकॉर्डिंग से रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप अरेंज कर तहसीलदार ग्रामीण कार्यालय में ही पटवारी को रंगे हाथ रुपए लेते पकड़ लिया.

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने किसान के जैसे कपड़े पहन कर की कार्रवाई

रतलाम ग्रामीण तहसील कार्यालय के आसपास लोकायुक्त पुलिस की मौजूदगी का पता ना लग सके इसके लिए लोकायुक्त पुलिस के अधिकांश सदस्य किसान की तरह सामान्य कपड़े पहन कर और गले में गमछा डालकर कार्रवाई करने पहुंचे. जिस वक्त पटवारी यशवर्धन शर्मा ने रुपये हाथ में लिए उस समय लोकायुक्त के जवान पास में ही मौजूद थे लेकिन पटवारी को पता नहीं चल सका.

बहरहाल बीते एक महीने में रतलाम में लोकायुक्त पुलिस की यह तीसरी कार्रवाई है. जिसमें राजस्व विभाग के तीन पटवारी रंगेहाथ पकड़े जा चुके हैं. जिससे रतलाम जिले के सुशासन की पोल खुलती जा रही है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments