Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

मदर टेरेसा की जयंती,...

मदर टेरेसा की जयंती, महिला समानता दिवस और देश का पहला तैरता एटीएम:...

26 अगस्त को दिल्ली...

26 अगस्त को दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' का शुभारंभ: पात्र महिलाओं के खाते...

सरकार के सख्त कदमों...

सरकार के सख्त कदमों के बाद चीनी के दामों में बड़ी गिरावट, एक्स-मिल...

दिल्ली-NCR में फर्जी कैंसर...

नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर...
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ में हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूद...

राजगढ़ में हाईवे पर चलते कंटेनर में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान

राजगढ़/मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कुरावर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार को मार्बल से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। यह घटना बिजोरी गांव के पास की है चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है हरियाणा का रहने वाला मनजीत कर्नाटक से मार्बल लेकर पंजाब जा रहा था।

बिजोरी के पास ट्रक की केबिन से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में कंटेनर में आग लग गई। ड्राइवर ने ट्रक रोक कर कूदकर अपनी जान बचाई सूचना पर मौके पर नरसिंहगढ़ से दमकल की गाड़ियां पहुंच गई थी।

एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, ट्रेन का केबिन पूरी तरह से जल गया है। यह आग किन कारणों के चलते लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है, कुरावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच पुलिस अभी कर रही है, आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments