Monday, March 9, 2026

TOP NEWS

कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा...

कार्यालयीन आदेश क्रमांक / 117 डिंडोरी, दिनांक 06 फ़रवरी 2026 एवं आदेश क्रमांक...

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...
Homeमध्य प्रदेशराजगढ़ : लाइटर पिस्टल से धमकाकर बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में...

राजगढ़ : लाइटर पिस्टल से धमकाकर बाइक सवारों ने फिल्मी स्टाइल में किया युवक का अपहरण

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नकली पिस्टल से धमकाकर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया। वारदात कांसौरकलां खुर्द गांव की है, जहां दो आरोपियों ने लाइटर पिस्टल से फायर की एक्टिंग कर युवक को बाइक पर बैठाकर फरार हो गए। आरोपी रोहित वर्मा नाम के युवक को उठाकर ले गए, बताया जा रहा है कि यह विवाद 12 लाख की उधारी का है जो युवक के पिता ने कथित तौर पर आरोपी से ली थी।

मौके पर मौजूद चाचा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछा करने की कोशिश की, लेकिन ट्रॉली पलट गई।” घटना का वीडियो युवक के चाचा ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया था, जिसे आधार बनाकर पुलिस ने घेराबंदी की और महज 4 घंटे में रोहित को मधुसूदनगढ़ से सकुशल मुक्त करवा लिया गया।

आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरा आरोपी देवराज भी फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल असली नहीं बल्कि लाइटर पिस्टल थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments