Friday, November 13, 2026

TOP NEWS

यूपी की सियासत में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर।

रुड़की को मिली नई...

रुड़की को मिली नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, IAS गौरी प्रभात को सौंपी गई जिम्मेदारीअर्जुन...

जम्मू-कश्मीर: सेना के साथ...

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से लापता दोनों SPO के गोलियों से छलनी शव दच्छन-मरवाह के जंगल में मिले हैं। हमलावर जवानों की राइफलें भी लूट ले गए, सर्च ऑपरेशन जारी है।

चतुर्भुज राम मंदिर में...

चतुर्भुज राम मंदिर में ब्रह्मलीन महंत की 30वीं पुण्यतिथि व अन्नकूट महोत्सव धूमधाम...
Homeमध्य प्रदेशराजा मर्डर केस में फिर बढ़ी तारीख, भाई विपिन बोले- आखिर देरी...

राजा मर्डर केस में फिर बढ़ी तारीख, भाई विपिन बोले- आखिर देरी की वजह क्या है?

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के भाई विपिन ने केस के एक साल बाद सीबीआई जांच की मांग दोहराई है। राजा के भाई ने इस पर नाराजगी जताई कि मेघालय हाईकोर्ट में सोनम केस में बार-बार तारीख दी जा रही है, इससे हत्या की मुख्य आरोपी बाहर है।

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में मृतक के बड़े भाई विपिन ने एक बार फिर जांच प्रक्रिया और न्यायिक कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी सोनम को कोर्ट से बार-बार सुनवाई की नई तारीखें मिल रही हैं, जबकि उनका परिवार लंबे समय से मामले की सीबीआई जांच की मांग करता आ रहा है। विपिन ने बताया कि 2 जून को ही उनके भाई राजा का शव शिलांग में बरामद हुआ था। एक साल बीतने के बाद भी परिवार को न्याय की उम्मीद है, लेकिन कोर्ट में लगातार सुनवाई टलने से निराशा बढ़ रही है। उनका कहना है कि सोनम की जमानत से जुड़ी याचिका पर अब तक कई बार सुनवाई आगे बढ़ चुकी है। समझ नहीं आ रहा कि मामले में बार-बार तारीखें क्यों दी जा रही है।

जमानत याचिका पर सुनवाई का इंतजार

विपिन ने बताया कि सोनम की जमानत रद्द करने वाली याचिका पर 3 जून को फिर सुनवाई होना है। उम्मीद है कोर्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे राहत नहीं देगी। परिवार की नजरें अब सुनवाई पर टिकी हुई हैं। उधर, विपिन ने फिर दोहराया कि परिवार ने शुरु से ही मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। सीबीआई जांच से ही स्वतंत्र और व्यापक जांच से कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक उजागर नहीं हुए हैं।

भेदभाव का आरोप

उन्होंने भोपाल के ट्विशा शर्मा केस का उदाहरण देते हुए कहा कि कुछ केस में परिजनों की मांग पर सीबीआई जांच शुरू कर दी जाती है, दोबारा पोस्टमॉर्टम तक कराया जाता है, जबकि उनके भाई के मामले में सीबीआई की मांग करने के बावजूद केस सीबीआई को नहीं सौंपा गया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments