Friday, October 16, 2026

TOP NEWS

धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने पर सीधे मुस्लिम पिछड़ा वर्ग (BCM) कोटे के तहत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। तमिलनाडु सरकार की याचिका खारिज।

BSA Gold Star 650...

BSA Gold Star 650 के दो नए स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च हो गए हैं। जानें बर्मिंघम ब्लू और ब्रुकलैंड्स ब्लैक लेगेसी वेरिएंट्स की नई कीमतें, 4 साल की वारंटी और दमदार स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।

SIR विवाद के बीच...

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग ने यूपी-एमपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट (SSR) करने का दिया आदेश. 1 जनवरी 2027 होगी कट-ऑफ तारीख, जानें क्या बदलेंगे नियम.

शाहपुरा जनपद के पंचायत...

डिंडौरी। जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पंचायत सचिव मनोहर आर्मो...
Homeमध्य प्रदेशशिवपुरी में फंस गया "एसपी", ग्रामीणों ने भैंस के खूंटे से बांधा,...

शिवपुरी में फंस गया “एसपी”, ग्रामीणों ने भैंस के खूंटे से बांधा, फिर बुला ली पुलिस

शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में गांव वालों ने एकजुटता दिखाते हुए एक अपराधी का आतंक खत्म कर दिया. बामोर गांव में झगड़ा करने पहुंचे कुख्यात बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर गाय बांधने वाले खूंटे से बांध दिया और फिर पुलिस को बुला लिया. आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एनटीवी टाइम न्यूज शिवपुरी/ शिवपुरी जिले के भौंती थाना क्षेत्र में बामोर गांव के ग्रामीणों ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जो अपराधियों के लिए सीधी चेतावनी बन सकती है. इलाके में लंबे समय से आतंक फैलाने वाला कुख्यात बदमाश एसपी राजा चौहान जब बुधवार को गांव में घुसा तो लोगों ने उसे तुरंत पहचान लिया. ग्रामीणों का कहना था कि वह फिर झगड़ा करने और उत्पात मचाने आया था. देखते ही देखते गांव वाले इकट्ठा हो गए और आरोपी को घेरकर पकड़ लिया.

गांव में आकर करता था विवाद

गुस्साए ग्रामीणों ने उसे रस्सी से कसकर उसी खूंटे से बांध दिया जहां आमतौर पर गाय-भैंस को बांधा जाता है. इसके बाद पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया. बताया गया कि एसपी राजा चौहान मूल रूप से ग्राम बिरौली चौकी हिम्मतपुर थाना पिछोर का रहने वाला है. उसकी शादी बामोर गांव की एक महिला से हुई थी, जो उसे काफी समय पहले छोड़कर जा चुकी है. इसके बावजूद आरोपी आए दिन गांव आकर विवाद करता था और लोगों को धमकाने की कोशिश करता था.

परेशान हो गए थे ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का गांव में आतंक इतना बढ़ चुका था कि लोग उससे परेशान हो चुके थे. उसकी हरकतों से गांव में अक्सर झगड़े की स्थिति बन जाती थी. इस बार जब वह फिर विवाद करने पहुंचा तो ग्रामीणों ने तय किया कि अब उसकी दादागिरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पहले से कई केस दर्ज

पुलिस जांच में पता चला है कि एसपी राजा चौहान पर पहले से ही मारपीट, ठगी और फर्जी दुल्हन बनाकर शादी कराने के नाम पर पैसे ऐंठने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह कई बार जेल जा चुका है और ठगी के बाद अक्सर अहमदाबाद भाग जाता था. पैसे खत्म होने पर वह फिर गांव लौट आता था.

पुलिस ने बदमाश को किया गिरफ्तार

पहुंची और आरोपी को कब्जे में लेकर पिछोर तहसील कोर्ट में पेश किया. वहां से उसे उप-जेल पिछोर भेज दिया गया. थाना प्रभारी मनोज राजपूत ने बताया कि आरोपी पर शांति भंग करने और अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है. गांव वालों की इस त्वरित और साहसिक कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है. लंबे समय से पैदा कर रहा आतंक आखिरकार ग्रामीणों की एकजुटता के आगे खत्म हो गया.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments