Explore the website

Looking for something?

Wednesday, April 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...

एनएच-45 सड़क दुर्घटना :...

डिंडोरी जिले के बजाग तहसील अंतर्गत गाड़ासरई थाना क्षेत्र के किकरा तालाब गांव...

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...
Homeमध्य प्रदेशसीहोर : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी,...

सीहोर : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी, 3 जवान घायल

  • भोपाल इंदौर हाईवे पर हादसा..भोपाल से हरदा जा रहे शिवराज सिंह चौहान…।

मध्यप्रदेश के सीहोर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीहोर के पास केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले में शामिल गाड़ी हादसे का शिकार हो गई है। काफिले में शामिल गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे 3 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर से हरदा जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ है।

शिवराज सिंह चौहान के काफिले की गाड़ी पलटी

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से हरदा के लिए कार से निकले थे। उनका काफिला जैसे ही इंदौर-भोपाल हाईवे पर ग्राम बेदा खेड़ी के पास पहुंचा तभी काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के परिजन से मिले शिवराज सिंह चौहान

इससे पहले शनिवार को ही शिवराज सिंह चौहान देवास जिले के खातेगांव पहुंचे जहां उन्होंने गुजरात के बनासकांठा के डीसा में हुए हादसे में मृत पंकज के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे संदलपुर पहुंचे और 9 मृतकों के परिजनों से मिले। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता भी इस दौरान मौजूद रहे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version