Tuesday, August 25, 2026

TOP NEWS

Honda ADV 160 Launched:...

भारतीय बाजार में धमाका: 1.70 लाख में लॉन्च हुआ होंडा ADV 160, एथेनॉल...

25 August UPI के...

यूपीआई के 10 साल: डिजिटल भारत का सबसे बड़ा क्रांति-पथ, 13,000 गुना बढ़ा...

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार...

इंदौर में भू-माफिया मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की अवैध...

धार बंद: भोजशाला विवाद...

धार बंद: भोजशाला विवाद को लेकर सड़कों पर सन्नाटा, हिंदू संगठनों की अपील...
HomeUncategorizedसोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी का कैंडल...

सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी का कैंडल मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का किया विरोध

शहपुरा:- लद्दाख के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के समर्थन में आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी द्वारा आज विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च आयोजित किया गया।

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर, नई दिल्ली में पिछले 19 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अचानक हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाए तथा उनकी मांगों को जायज बताते हुए केंद्र सरकार से संवाद स्थापित करने की मांग की।
आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी के पदाधिकारियों ने कहा कि सोनम वांगचुक लद्दाख के पर्यावरण संरक्षण, संवैधानिक अधिकारों एवं स्थानीय जनता के हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण आंदोलन प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए आंदोलनकारियों के साथ बलपूर्वक कार्रवाई उचित नहीं है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि यदि जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जाएगा तो देशभर में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि सोनम वांगचुक की मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान निकाला जाए।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी जिला डिंडोरी के जिला अध्यक्ष अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू, उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनय झारिया, सचिव प्रहलाद परस्ते, अनीश साहू, ओबीसी विंग जिला अध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, जिला संगठन मंत्री देवी प्रसाद साहू, युवा विंग जिला अध्यक्ष टेकचंद, विधानसभा शहपुरा अध्यक्ष दिलीप झारिया, संगठन मंत्री मनोज मिश्रा, उपाध्यक्ष एड अमित गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी कृष्ण कुमार साहू, आकाश साहू, नन्द किशोर साहू सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिनांक -19/06/2026

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments