Explore the website

Looking for something?

Monday, May 25, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

हेड कॉन्स्टेबल के बेटे...

भोपाल: राजधानी भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,...

भारत मुझ पर 100%...

नई दिल्ली / वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र...

पति ने भाई बनकर...

सब-हेडलाइन: शादी के महज 16 दिन बाद पति ने जब पत्नी का मोबाइल...

सीहोर में बड़ा हादसा...

सीहोर। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रसोई गैस...
HomeUncategorizedहाथीपुर कोठार में खुलेआम नशा और अवैध हथियार, पुलिस मौन

हाथीपुर कोठार में खुलेआम नशा और अवैध हथियार, पुलिस मौन

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आई है।

मोहल्ला हाथीपुर कोठार स्थित कुष्ठ रोगों वाले मैदान में नशे का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ पर आए दिन लड़के नशा करते हैं, झगड़े करते हैं और अवैध असलहों के बल पर लोगों को डराते-धमकाते हैं। इसके बावजूद मिश्राना पुलिस चौकी खामोश बनी हुई है।

हाथीपुर कोठार मस्जिद के पास मौजूद दो दुकानों के सामने लड़कों की भीड़ हमेशा लगी रहती है। सिगरेट लेकर वहीं घंटों खड़े रहते हैं। आज भी ऐसी ही घटना सामने आई—एक युवक फोन पर बात कर रहा था, तभी कुछ अज्ञात लड़के आए और गाली-गलौज करते हुए युवक को वहाँ से निकलने को कहा। इतना ही नहीं, आरोप है कि बदमाशों ने अवैध तमंचा निकालकर युवक पर तान दिया।

स्थानीय लोग दहशत में हैं और बार-बार शिकायतों के बावजूद पुलिस प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

👉 NTVTime की अपील है कि पुलिस-प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले और समय रहते कार्रवाई करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version