Friday, August 28, 2026

TOP NEWS

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड...

7000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Moto G67 Power 5G,...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी...

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ: सेबी से मिली मंजूरी, बाजार में दस्तक देगा देश का...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस...

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, सूचना देने पर ₹2,000 का...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव...

वाल्मीकि घोटाला: भारी दबाव के बीच मंत्री बी. नागेंद्र का इस्तीफा, प्रेस कॉन्फ्रेंस...
Homeमध्य प्रदेशअलीराजपुर : एमपी के अफसर को पोर्न के फेर में फांसा, व्हाट्सएप...

अलीराजपुर : एमपी के अफसर को पोर्न के फेर में फांसा, व्हाट्सएप पर किया कॉल और…

  • इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिए जाने की भी बात बताई गई।

मध्यप्रदेश में एक अफसर को पोर्न के फेर में फांसने की कोशिश की गई। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर कहा गया कि आपके रजिस्टर्ड नंबर से ब्लू फिल्म चल रही है। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिए जाने की भी बात बताई गई। ठगों ने पुलिस बनकर व्हाट्सएप पर शिक्षा अधिकारी को कॉल किया था और इस तरह वे डिजिटल अरेस्ट का शिकार बन गए। संयोग से बेटे की सतर्कता से वे ठगों के बुने जाल से सुरक्षित निकल आए।

अलीराजपुर जिले के जोबट से डिजिटल अरेस्ट का यह नया मामला सामने आया है। यहां के खंड शिक्षा अधिकारी ठगों के जाल में फंस गए। उन्हें महाराष्ट्र की नासिक पुलिस के नाम से डराया गया। वे ठगों के डर से अपने बेटे तक का फोन नहीं उठा पा रहे थे। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी के बेटे ने सतर्कता दिखाते हुए असली पुलिस को सूचना देकर ठगों को बेनकाब कर दिया।

जोबट के खंड शिक्षा अधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल कर ठगों ने कहा कि हम नासिक पुलिस से बोल रहे हैं। आपके रजिस्टर्ड नंबर से ब्लू फिल्म चल रही है और इस कारण आपके खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। ठगों ने अधिकारी को कहा कि कोई आपके नंबर का गलत इस्तेमाल कर रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए कहा कि तब तक आप किसी का भी फोन नहीं उठाएं।

ठगों ने शिक्षा अधिकारी को उनके खिलाफ दर्ज हुई FIR की कॉपी भी व्हाट्सएप पर भेज दी। FIR की कॉपी और उसपर महाराष्ट्र पुलिस का लोगो देखकर शिक्षा अधिकारी डर गए। उन्होंने अपने बेटे का फोन भी नहीं उठाया।

हालांकि अधिकारी के बेटे ने सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस को इसकी सूचना दे दी। पुलिस तुरंत खंड शिक्षा अधिकारी के घर पहुंची और उन्हें बताया कि नासिक पुलिस के नाम से फर्जी कॉल आया है। हालांकि पुलिस को घर आता देखकर अधिकारी डर गए लेकिन उन्हें बताया गया कि बेटे की सूचना पर हम यहां आए हैं, तब जाकर उन्हें तसल्ली हुई। इस प्रकार वे ठगी का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments